Top News

अछल्दा के सीएचसी में तैनात 49 में 19 कर्मचारी संक्रमित हो चुके

उत्तर प्रदेश न्यूज21
अछल्दा (औरैया)। कोरोना संक्रमण स्वास्थ्य कर्मियों को भी घेर रहा है। कुछ दिन में सीएचसी में तैनात 49 में 19 कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। इसके कारण मरीजों की जांच और इलाज प्रभावित है। स्टाफ की कमी के कारण लोगों को परेशानी हो रही है।संक्रमित कर्मचारियों में कुछ ने वैक्सीन की दोनों डोज ली थीं, इसके बाद भी संक्रमित हो गए। सभी संक्रमित कर्मचारियों को आइसोलेट किया गया है। अस्पताल में स्टाफ की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं। अस्पताल प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि कर्मचारियों के संपर्क में आने वालों की जांच कराई जा रही है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने