इन जिलों को जारी किया गया अलर्ट
यूपी के जिन जिलों को अलर्ट किया गया है, उनमें महोबा, हमीरपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, रायबरेली, सुल्तानपुर, अयोध्या, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, बाराबंकी, कन्नौज, हरदोई, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, बदायूं, कन्नौज, एटा, हाथरस, मथुरा, अलीगढ़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद और बरेली शामिल हैं.
रात से ही शुरू हुई बारिश
वेस्टर्न यूपी में बीती मंगलवार रात से ही ताउ-ते तूफान की वजह से बारिश शुरू हो गई थी. वहीं, बुधवार रात भी कई जिलों में ठंडी हवाएं और बूंदाबादी का सिलसिला जारी रहा. बताया जा रहा है कि इन दो दिनों में पश्चिमी प्रदेश के कई हिस्सों में ओले भी गिर सकते हैं.
पल्यूशन में भी आया सुधार
एक ओर जहां तूफान की वजह से फसलों को नुकसान हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ प्रदूषण में सुधार देखने को मिला है. मेरठ में एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) स्तर 226 से घटकर 156 रिकॉर्ड किया गया है. वहीं, कई जगह तो 150 के नीचे ही AQI बताया जा रहा है.
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know