Top News

गांवों में प्रवासियों की संख्या को देखते हुए प्रत्येक गांव में एक-एक क्वारंटीन सेंटर खोला जाए-DM औरैया

उत्तर प्रदेश न्यूज21
औरैया। निगरानी समितियों को क्रियाशील बनाने के लिए जिलाधिकारी ने सोमवार शाम बीडीओ और ईओ के साथ बैठक की। डीएम ने प्रत्येक गांव में क्वारंटीन सेंटर बनाने के निर्देश दिए।
डीएम सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि इस समय चुनाव चल रहे हैं। गांवों में प्रवासियों की संख्या बढ़ रही है। इससे संक्रमण फैलने की आशंका है। जिसको देखते हुए प्रत्येक गांव में एक-एक क्वारंटीन सेंटर खोला जाए।
वहां प्रवासियों के रहने और उनके खाने व सोने की व्यवस्था की जाए। कहा कि निगरानी समितियां कोरोना के लक्षण वालों की टेस्टिंग, होम क्वारंटाइन की जानकारी करें। साथ ही नजर रखें कि कोई भी संक्रमित प्रत्याशी प्रचार न कर सके। निगरानी समिति संक्रमण से बचाव के लिए थर्मल स्कैनर, पल्स ऑक्सीमीटर, मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग करें। यदि नहीं है तो एडीओ पंचायत निधि से खरीदवाएं। सभी ब्लाकों के बीडीओ और ईओ विशेष ध्यान दें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने