उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
यूपी के औरैया जिले में मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी के सामने हाईवे पर ग्वालियर से सरसों का तेल लादकर बिहार जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में सवार 9 सवारियों में इश्तहार (18), गुलाफ्शा(19), नाजिर (16), चालक समेत चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को ट्रक से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। घायल इटावा से कालपी (जिला जालौन) एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know