Top News

राष्ट्र रक्षा को छत्तीसगढ़ में तैनात सीआरपीएफ जवान की पत्नी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए खा रही दर-दर की ठोकरें

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता

■पीड़िता के पिता ने पुलिस अधीक्षक औरैया को शिकायती पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार

कानपुर:राष्ट्र रक्षा के लिए हर पल अपना खून पसीना बहाने वाले  छत्तीसगढ़ में तैनात सीआरपीएफ जवान की शिक्षामित्र  पत्नी को औरैया जनपद में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए  दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रहीं हैं।जनपद औरैया के थाना बेला के ग्राम फकीरे पुरवा की मूल निवासी रचना पत्नी प्रदीप कुमार सीआरपीएफ जवान तैनाती छत्तीसगढ़ ने बताया कि दिनांक 22 मार्च की रात उनके बेला कस्बा स्थित किराए के मकान में चोरी हो गई थी जिसमें अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर कमरे में रखे बक्से एवं सूटकेस के ताले तोड़कर ₹7000 नकद व जेवर जिनमें चांदी की 10 जोड़ी पुरानी चांदी की तोड़ियाँ,सोने की चैन एक, सोने की अंगूठी दो, माला सोने की एक, सोने का हार एक,सोने की कान की बाली दो,नई बिछिया चांदी चार जोड़ी आदि चोरी कर लिया था, मकान मालिक जगदीश यादव की सूचना पर उन्होंने बेला थाने पहुंचकर चोरी की तहरीर दी थी किंतु पुलिस ने अब तक रपट दर्ज नहीं की, सीआरपीएफ जवान प्रदीप कुमार इस समय छत्तीसगढ़ में राष्ट्र रक्षा में अपना खून पसीना एक कर रहे हैं उनकी पत्नी बेला कस्बे में किराए के मकान में वर्षों ने 2016 से रह रह कर मायके स्थित ग्राम फकीरे पुरवा में स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मित्र के पद पर कार्य कर अपने बच्चे पाल रही हैं, रचना ने बताया कि उन्होंने बेला थाने में घटना वाले दिन ही चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दे दिया था किंतु उनकी आज तक है शपथ दर्ज नहीं हो सकी है, रचना ने बताया उन्होंने रपट दर्ज कराने के लिए थाना से लेकर जनपद के अधिकारियों को गुहार लगाई पर उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है, रचना ने बताया की विगत दिवस एक कार्यक्रम के तहत पुलिस अधीक्षक औरैया
अपर्णा गौतम के बेला आगमन पर उनके पिता ने एक प्रार्थना पत्र देकर पुलिस अधीक्षक महोदया से चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने व उसका खुलासा कराए जाने की मांग की थी किंतु अब तक उनकी न तो रपट दर्ज हुई है न ही चोरी का खुलासा हुआ है,पीड़ित शिक्षा मित्र ने बताया कि जब थाना पुलिस ने उनकी रिपोर्ट ही दर्ज नहीं की है तो उनकी चोरी की जांच और खुलासा कैसे हो सकता है,  उनके पति  आरपीएफ में सेवारत हैं जो इस समय छत्तीसगढ़ में आपातकालीन ड्यूटी पर है,सीआरपी जवान की पत्नी ने बताया कि चोरी की घटना का पर्दाफाश न होने से उन्हें भी खतरे का अंदेशा हो गया है उन्होंने उच्चाधिकारियों से गुहार लगाते हुए कहा कि उनकी चोरी की तत्काल रपट दर्ज कर मामले का पर्दाफाश कराया जाए, नहीं तो वे उच्चाधिकारियों  व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट करने पर मजबूर होंगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने