संवाददाता रोहित कुमार सविता उत्तर प्रदेश न्यूज़ 21
मौरावां उन्नाव:अजगैन कोतवाली के उपनिरीक्षक राजेश दीक्षित ने बताया कि रविवार दोपहर अपने हमराही सिपाहियों के साथ गस्त पर थे। तभी गौरा कठेरवा गांव के बाहर एक खेत आग की लपटे देख ग्रामीणों को बुलाने के लिए हूटर बजाया। जिससे मौके पर कुछ ग्रामीण आ गये और पास के तालाब के पानी से आग पर काबू पाया गया। जानकारी करने पर पता चला कि उक्त खेत गौरा कठेरवा गांव निवासी पंकज दीक्षित पुत्र वीरेंद्र दीक्षित का है।आग से डेढ़ बीघा फसल जलकर राख हो गयी है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know