Top News

रिकॉर्ड की रानी बनी सृष्टि,प्रतिभा की धनी सृष्टि गुलाटी व कीर्तिमान बना रही नन्ही सृष्टी दो वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

उत्तर प्रदेश न्यूज21
हरियाणा:रिकॉर्ड की रानी बनी सृष्टि। प्रतिभा की धनी सृष्टि गुलाटी।कीर्तिमान बना रही नन्ही सृष्टी।  नए रिकॉर्ड कायम कर रही नन्ही सृष्टि गुलाटी। सृष्टि का नाम एक बार फिर से दो वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। एक ओर कीर्तिमान स्थापित किया है नन्ही सृष्टि ने। फरीदाबाद हरियाणा निवासी प्रवीन गुलाटी की छोटी सी बेटी ने दो ओर रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज कराने के साथ ही प्रमाण पत्र प्राप्त करने का भी एक ओर नया कीर्तिमान स्थापित किया। सृष्टि के नाम अब 470 प्रमाण पत्र ओर 70 अवार्ड प्राप्त करने का कीर्तमान दर्ज है। सृष्टि का नाम एक साथ 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया हैं। सृष्टी का नाम एडमिरबले वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक ओर एम्परर भारत बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। यह दोनों प्रमाण पत्र सृष्टी गुलाटी को ईमेल के माध्यम से प्राप्त हुए हैं। इस रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज होने के साथ ही सृष्टि का नाम 22 रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया है। सृष्टी की माता प्रिया गुलाटी ने बताया कि हम बहुत ही भाग्यशाली है की ऐसी बेटी ने जन्म लिया जो अभी से ही इतना नाम कमा रही है। सृष्टी के नाम अब तक 470  प्रमाण पत्र, 70 अवार्ड, 31 ट्रॉफी ओर 20 मेडेल है। ये एक अनोखा ओर अद्गभूत रिकॉर्ड बना हुआ है जो अभी तक किसी ओर के नाम नही है। पांच साल की उम्र में सृष्टि का नाम 22 रिकॉर्ड बुक मे दर्ज हो गया है। कामयाबी की नई ऊंचाइयों को छू रहा है सृष्टी का नाम। पिता प्रवीन गुलाटी बेहद ही खुश और गर्वित है कि अब हमको बेटी के नाम से  जाना जाता हैं। फरीदाबाद हरियाणा में जन्मी इस छोटी सी बेटी ने अपना नाम प्रसिद्ध किया है। सृष्टि गुलाटी ने अपने माता- पिता और शहर का नाम रोशन किया है। भविष्य में अवश्य ही ये एक बड़ा नाम करेगी। सब कहने लगे हैं की गाजब की क्षमता है इस नन्ही सी बेटी के अंदर। सृष्टी का नाम इस रिकॉर्ड बुक में सबसे कम उम्र में सबसे ज्यादा प्रमाण पत्र और सम्मान प्राप्त करने के कारण ही दर्ज हुआ है। सृष्टी को ये सभी प्रमाण पत्र और सम्मान सभी प्रकार की प्रतियोगिताओ में भाग लेकर प्राप्त हुए है। सृष्टि ने ये सभी प्रमाण पत्र डांस, ड्राइंग, फैशन शो, रैंप वॉक, गायत्री मंत्र, बेबी शो, कविता, बेबी ओलंपिक आदि कई प्रकार की प्रतियोगिता भाग लेकर हासिल किए है। अब सृष्टि को फरीदाबाद हरियाणा में रिकॉर्ड गर्ल के नाम से जाना जाता है। सभी ने कहा कि रिकॉर्ड तो बहुत बनते है कोई खेल में रिकॉर्ड बनाता हैं कोई लंबे बाल करके कोई ज्यादा मास्क इकठ्ठे करके। सभी का अपना अंदाज होता है और लक्ष्य भी। नन्ही सृष्टि गुलाटी का भी एक अलग और अनोखा रिकॉर्ड बना है। फरीदाबाद हरियाणा से Hardesh Kumar।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने