Top News

त्रिस्तरीय चुनाव के सम्बन्ध में बैठक कर पुलिस अधीक्षक अर्पणा गौतम ने प्रत्याशियों को दिये निर्देश


उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता घनश्याम सिंह
औरैया:प्रदेश सरकार के निर्देश पर शांतिपूर्ण त्रिस्तरीय चुनाव संपन्न कराने के संबंध  में बैठक कर पुलिस अधीक्षक  अर्पणा गौतम  ने सभी पंचायत प्रत्याशियों को दिशा निर्देश दिए।
 पुलिस अधीक्षक औरैया अपर्णा गौतम द्वारा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व नामांकन को लेकर थाना ऐरवाकटरा/थाना बिधूना कुदरकोट, थाना दिबियापुर व थाना अजीतमल में  सभी प्रत्याशियों के साथ मीटिंग की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी प्रत्याशियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा गया कि नामांकन में कोई भी जुलूस व प्रदर्शन नहीं होगा और नही कोई भी प्रत्याशी नामांकन में एक से अधिक वाहन  लाएगा व वाहनों को निर्धारित किए गए स्थान पर ही पार्क करेगा यदि कोई भी प्रत्याशी उल्लंघन करता है तो उसके वाहन को जप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। सभी प्रत्याशियों को हिदायत देते हुए कहा गया कि सभी प्रत्याशी अपना नामांकन शांतिपूर्वक व कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा सभी प्रत्याशियों से कहा गया कि सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार हेतु वाहनों के प्रयोग के लिए जिला प्रशासन से अनुमति प्राप्त करके ही चुनाव प्रचार करेगें व चुनाव में शराब व अन्य किसी प्रकार का प्रलोभन व लालच देते हुए पाया गया तो उसका नामांकन रद्द करने की कार्यवाही की जाएगी तथा आए हुए सभी प्रत्याशियों से अपील की गई कि वे चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करेंगे यदि कोई भी व्यक्ति शांति व्यवस्था में गड़बड़ी व चुनाव में बाधा उत्पन्न करता है तो उसकी जानकारी पुलिस को देंगे इस दौरान थाना ऐरवाकटरा में क्षेत्राधिकारी बिधूना मुकेश प्रताप सिंह,थाना प्रभारी ऐरवकटरा  सुधीर सिंह, थाना प्रभारी बिधूना  शशांक राजपूत, थाना दिबियापुर में क्षेत्राधिकारी सदर  सुरेन्द्र नाथ सिंह, उप-जिलाधिकारी औरैया  रमेश चन्द्र यादव, नायब तहसीलदार  पवन कुमार, थाना प्रभारी दिबियापुर राम सहाय व थाना अजीतमल में क्षेत्राधिकारी अजीतमल  प्रदीप कुमार, उप-जिलाधिकारी अजीतमल सुश्री विजेता सिंह, थाना प्रभारी अजीतमल  विनोद कुमार शुक्ल तथा पीआरओ पुलिस अधीक्षक औरैया राजदेव प्रजापति, वाचक पुलिस अधीक्षक, दीप किशोर दुबे व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने