Top News

हाईकोर्ट के आदेश के बाद बुधवार की देर रात प्रशासन ने सड़क किनारे अवैध रूप से बने सात धार्मिक स्थल गिरवाये

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया : हाईकोर्ट के आदेश के बाद बुधवार की देर रात प्रशासन ने सड़क किनारे अवैध रूप से बने सात धार्मिक स्थल गिरवा दिए। सुबह जानकारी होने पर खानपुर का कस्बा के लोगों ने औरैया-जालौन मार्ग पर जाम लगा दिया। विशेष समुदाय के लोगों ने सड़क पर बल्ली, पत्थर आदि डालकर सड़क को अवरुद्ध कर दिया। मार्ग अवरुद्ध होते ही सड़क के दोनों ओर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने गुस्साएं लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। करीब दो घंटे बाद यातायात सुचारु रूप से शुरू हो सका। जिला प्रशासन की ओर से यातायात में बाधक बनने वाले इन स्थलों को चिन्हित किया गया था। अब दोबारा से इन मार्गों पर चौड़ीकरण किए जाने का काम किया जाएगा। जब गुरुवार सुबह खानपुर कस्बा के लोगों ने धार्मिक स्थल टूटे देखे तो उनमें रोष व्याप्त हो गया। विशेष समुदाय के सैकड़ों की संख्या में वह औरैया-जालौन मार्ग पर पहुंच गए और सड़क पर बल्ली, पत्थर डालकर हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा किए जाने की सूचना पर अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान, उप जिलाधिकारी सदर रमेश चंद्र यादव, अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल एवं सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव पुलिस अमले के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। दो घंटे बाद मामला शांत हुआ। तब जाकर यातायात सुचारू रूप से शुरू हो सका।डीएम सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि अवैध तरीके से सड़क किनारे बने धार्मिक स्थलो को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है।बुधवार देर रात प्रशासन की ओर से सड़क किनारे बने सात धार्मिक स्थलों को गिरवाया जाने का कार्य किया गया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने