Top News

पहले दिन ज्यादातर केंद्रों पर रहा सन्नाटा,जो केंद्र खुले वहां पर टूटा कोविड का नियम

उत्तर प्रदेश न्यून21संवाददाता
औरैया: गुरुवार से क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू हो गई है। पहले दिन जहां केंद्रों पर खरीद को लेकर चहलकदमी कम नजर आई, वहीं कोविड को जिम्मेदार गंभीर नहीं दिखे। ज्यादातर केंद्रों पर यह बानगी देखने को मिली। अजीतमल उप मंडी समिति में बिना मास्क के केंद्र प्रभारी किसानों से वार्ता करते नजर आए। उन्होंने बिना मास्क लगाकर आ रहे किसानों को भी टोकना सही नहीं समझा। जबकि शासन व प्रशासन ने क्रय केंद्रों पर होने वाली गतिविधियों में कोविड गाइडलाइन को लेकर सख्ती बरतने का निर्देश दिया था। बावजूद लापरवाह रवैया नजर आया।
जिले में धान खरीद को लेकर 60 क्रय केंद्र हैं
प्रशासनिक अधिकारी केंद्रों पर की गई तैयारियों पर नजर बनाए रखी।जहां जो कमी दिखी उसे दूर करने का निर्देश दिया गया। वहीं अजीतमल उप मंडी समिति में बिना मास्क लगाए बैठे केंद्र प्रभारी को भी अधिकारियों ने सजग किया। सुबह करीब साढ़े 10 बजे जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुधांशु शेखर चौबे औरैया मंडी में खाद्य विभाग के केंद्र पहुंचे। यहां पर साफ-सफाई न होने पर मंडी सचिव पर नाराजगी जताई। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। ढर्रा न बदलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं एफसीआइ एजेंसी का क्रय केंद्र संचालित न मिलने पर उन्होंने केंद्र प्रभारी लोकेश कुमार की फटकार लगाई। अछल्दा क्रय केंद्र पर मध्याह्न 12 बजे तक कांटा नहीं लग सका था। अजीतमल के बाबरपुर स्थित उपमंडी समिति में खाद्य विभाग की ओर से खोले गए क्रय केंद्र पर बैनर लगा मिला। नमी मापक यंत्र, तौल के लिए विद्युत कांटा के अलावा बारदाना भी मिला। दिबियापुर उप मंडी एवं बेला में क्रय केंद्र खुले मिले।
---------------
क्रय केंद्र के बाहर गंदगी
एक ओर सरकार क्रय केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न होने का दावा कर रही है। दूसरी ओर जिम्मेदारों की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। दिबियापुर मंडी समिति स्थित खोले गए क्रय केंद्र के बाहर पानी पीने के लिए लगा एकमात्र इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़ा है और केंद्र के बाहर गंदगी भी है। गुरुवार को मंडी समिति में गेहूं क्रय केंद्र शुरू हो गया, लेकिन हैंडपंप सही कराए जाने की किसी ने जहमत नहीं उठाई है। जिससे गेहूं बेचने आने वाले किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
----------------
11 क्रय केंद्रों की बढ़ी संख्या
किसानों को गेहूं बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटा है। अभी तक क्रय केंद्रों की संख्या 60 थी, जिसे बढ़ाकर 71 कर दिया गया है। इन बढ़े केंद्रों पर शुक्रवार से खरीद शुरू होगी।
---------------
क्रय केंद्र एक नजर में :

खाद्य विभाग - 10

पीसीएफ - 51

पीसीयू - 08

एफसीआइ - 02
---------------
प्रशासन की ओर से जारी की गई गाइडलाइन के तहत क्रय केंद्रों पर खरीद के निर्देश हैं। सभी केंद्र प्रभारी को सैनिटाइजर एवं सभी सावधानी बरतने के लिए सजग किया गया है। 
सुधांशु शेखर चौबे, जिला विपणन अधिकारी

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने