Top News

भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी शीलू कुशवाहा ने पर्चा दाखिल कर बेला ग्राम पंचायत से ग्राम प्रधान पद की दावेदारी ठोंकी

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता घनश्याम सिंह
■पर्चा दाखिल करने के बाद ग्राम पंचायत के बड़े-बुजुर्गों का सम्मान कर  लिया आशीर्वाद
औरैया:भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष  एवं युवा समाजसेवी शीलू कुशवाहा ने अपनी युवा टीम के साथ पर्चा दाखिल कर बेला ग्राम पंचायत  से ग्राम प्रधान पद की दावेदारी ठोंक कर घर- घर जाकर ग्राम पंचायत के बड़े-बुजुर्गों से  आशीर्वाद लिया।।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा औरैया के जिलाउपाध्यक्ष व सक्रिय युवा समाजसेवी  शीलू कुशवाहा द्वारा अपनी समाजसेवी युवा टीम के साथ सादगी से बिधूना निर्वाचन कार्यालय जाकर बेला से ग्राम प्रधान पद के लिए पर्चा भरने के बाद ग्राम पंचायत के सभी ग्रामों बेला,फतेहपुर, परसेपुरवा,भवानी पुरवा, लक्षीरामपुरवा,मनुआं पुरवा आदि का सघन संपर्क किया गया,इस मौके पर युवा समाजसेवी शीलू कुशवाहा ने सभी बड़े बुजुर्गों का सम्मान कर उनसे आशीर्वाद लिया,इस मौके पर शीलू कुशवाहा ने कहा कि वे ग्राम सभा में समानता,सामंजस्य से विकास कार्यक्रमों को लागू करने के लिए चुनाव मैदान में कूदे हैं,उन्होंने दावा किया कि उन्हें सभी वर्गों के युवा,बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिल रहा है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने