Top News

गायब हुए भाई बहिन मिले फफूंद चौराहा दिबियापुर में मिले

उत्तर प्रदेश न्यूज21
दिबियापुर (औरैया)। एक माह पहले लापता हुए भाई-बहन फफूंद चौराहे पर मिल गए। दोनों को पुलिस थाने ले गई। उन्होंने परिजनों की प्रताड़ना के कारण घर छोड़कर पड़ोसी गांव के युवक के पास रहने की बात कही है।
दिबियापुर थाना क्षेत्र के गलुआपुर निवासी व्यक्ति की बेटी (13) और बेटा (8) 23 मार्च को घर से लापता हो गए थे। इस मामले में खोजबीन के बाद पुलिस ने एक अप्रैल को पिता की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज की थी। पुलिस ने दोनों की खोजबीन के लिए सोशल मीडिया का सहारा भी लिया। मंगलवार को किशोरी छोटे भाई के साथ फफूंद चौराहे पर दिखी। पुलिस दोनों को थाने ले गई। किशोरी ने बताया कि वह परिजनों की प्रताड़ना से आजिज आकर पड़ोस के गांव के एक युवक के साथ चली गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने