Top News

एनटीपीसी दादरी को सेफ्टी उत्कृष्टता के लिए ‘‘प्लेटिनम अवार्ड’’प्राप्त हुआ।


उत्तर प्रदेश न्यूज21 संवाददाता गौतम बुद्ध नगर मनोज तोमर
गौतम बुद्ध नगर:-एनटीपीसी दादरी को सेफ्टी के मानकों की उत्कृष्टता के लिए एपेक्स इंडिया फाउन्डेशन द्वारा ‘‘प्लेटिनम अवार्ड’’प्रदान किया गया है।अपर महाप्रबंधक सेफ्टी एस एस कक्कड़ द्वारा यह ‘‘प्लेटिनम अवार्ड’’ समूह महाप्रबंधक दादरी सी. शिवकुमार को सौंपा गया। समूह महाप्रबंधक ने इस पुरस्कार के लिए सेफ्टी विभाग के प्रयासों की सराहना की और टीम दादरी  को बधाई दी। इस अवसर पर अपने संदेश में समूह महाप्रबंधक ने कर्मचारियों से अपील की कि कार्यस्थलों पर सेफ्टी को सर्वोपरि मानते हुए सेफ्टी उपकरणों का आवश्यक रुप से प्रयोग करें तथा सेफ्टी के सभी मानकों का कार्यान्वयन आवश्यक रुप से सुनिश्चित करें। यह पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित आक्यूपेशनल हैल्थ एवं सेफ्टी कान्फ्रैंस में  पी के सहगल, मेजर-जनरल सेवानिवृत्त, डिफेंस विशेषज्ञ एवं टेडेक्स स्पीकर द्वारा अपर महाप्रबंधक  सेफ्टी एस एस कक्कड़ को प्रदान किया गया। इस अवसर पर एपेक्स इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलदीप सिंह भी उपस्थित थे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने