Top News

सेवा निवृत्ति पर किया सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित

उत्तर प्रदेश न्यूज21धौलाना मनोज  तोमर संवाददाता
धौलाना:गांव रजाकपुर के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह के दौरानमौजूद शिक्षकों को संबोधित करते हुए एआरपी सीमा तोमर ने कहा कि किसी भी विभाग से बेदाग सेवानिवृत होना बडे सम्मान की बात है। साथ ही सेवानिवृत्ति जहां दुखद महसूस होती है वहीं दूसरी पारी की शुुरूआत है।उन्होंने सेवानिवृत हुए दोनों शिक्षकों से कहा कि वे स्वयं को विभाग से कभी अलग ना मानें। क्योंकि शिक्षक की सेवायें आजीवन चलती हैं।कार्यक्रम की संयोजिका व प्रधान अध्यापिका चंचल सिसौदिया ने बताया कि शिक्षक नैन सिंह व विजयपाल सिंह सेवानिवृत हुए हैं।उनका सम्मान शाल ओढाकर, फूलमाला पहनाकर, गीता भेंटकर व स्मृति चिंह देकर किया गया। शिक्षक नेता देवेंद्र सिसौदिया ने कहा कि शिक्षक ऐसे दीपक के समान है जो आजीवन जलता रहता है। यह कहीं भी रहकर अपनी सेवाएं दे सकता है।
इस अवसर पर सुरेंद्र सिसौदिया, सत्येंद्र सिसौदिया, नरेंद्र सिंह पंवार,शीशपाल सिंह
सिसौदिया, आस मौहम्मद, अल्का चैहान आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने