Top News

सपा एमएलसी कमलेश पाठक के स्कूल (जनक दुलारी इंटर कॉलेज) पर बुल्डोजर चला, बंजर जमीन पर कब्जा कर बनाये गए निर्माण को ढहा दिया गया

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया:यूपी के औरैया में जिला प्रशासन ने रविवार को सपा एमएलसी कमलेश पाठक के स्कूल (जनक दुलारी इंटर कॉलेज) पर बुल्डोजर चला दिया। बंजर जमीन पर कब्जा कर बनाये गए निर्माण को ढहा दिया गया है। दोहरे हत्याकांड के बाद माफियाओं और सरगनाओं की लिस्ट में कमलेश पाठक शामिल हैं।मौके पर एसडीएम, सीओ सहित भारी पुलिस बल तैनात है। कार्रवाई के दौरान दोनों मार्गों को बंद कर दिया गया। एडीएम रेखा एस चौहान भी मौके पर पहुंची। बताते चलें कि एमएलसी कमलेश पाठक एक वर्ष पूर्व अधिवक्ता व उसकी बहन की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में आरोपी हैं।15 मार्च 2020 की दोपहर पंचमुखी हनुमान मंदिर की बेशकीमती जमीन को लेकर चल रहे विवाद में अधिवक्ता मंजुल चौबे व उनकी बहन सुधा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।इस मामले में एमएलसी कमलेश पाठक, उनके भाई पूर्व ब्लाक प्रमुख संतोष पाठक व रामू पाठक समेत 11 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। सभी हत्यारोपी जेल में बंद हैं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने