Top News

रसूलाबाद क्षेत्र के खपरेमऊ में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग,मौके पर पहुंचे ग्रामीण व दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया

उत्तर प्रदेश न्यूज21
रसूलाबाद:क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार भोर पहर शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई वही घर के पास रखी गुमटी भी आग की चपेट में आ गई गुमटी में रखा किराना पुड़िया,मसाला व घर में रखा गृहस्ती का सारा सामान जलकर राख हो गया ग्रामीणों की सहायता से मौके पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के खपरेमऊ गांव में शुक्रवार सुबह अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से अमित कुमार उर्फ पुत्तन पुत्र विनायक के घर में आग लग गई धीरे-धीरे आग तेज हो गई वहीं घर के पास रखी गुमटी को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे गुमटी में रखा पुड़िया मसाला तेल साबुन व किराने की सामान वही घर मे रखे कपड़े अनाज तथा गृहस्ती जलकर राख हो गई जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक करीब 40 हजार का सामान जलकर राख हो गई आग की लपटों को उठता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया मौके पर पहुंचे ग्रामीण व दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने