Top News

अलग अलग जगहों पर हुए हादसे,घायलों की हालत नाजुक

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया: (हि.स.)बेला क्षेत्र में हुई दो बाइक दुर्घटनाओं में दो बाइक चालकों की हालत गंभीर हो गई। दुर्घटना की सूचना पाकर मौके पर पंहुचे पीआरवी जवानों ने उन्हें अस्पताल पंहुचाया।थाना बेला के अंतर्गत औरैया कन्नौज मार्ग पर नव सारा पानी की टंकी के सामने कल्लू पुत्र गंगाराम राजपूत निवासी मिरुअन मढ़ा थाना ठठिया कन्नौज औरैया जा रहा था जैसे ही नौसारा के सामने पहुंचे अनियंत्रित बाइक से बिजली के खंभे में टक्कर मार जिससे कल्लू के बाया पैर टूट गया और हड्डी निकल कर बाहर आ गई। ग्रामीणों की सूचना पर उप निरीक्षक संजीव कुमार यादव, रामसरन दीवान, चीता मोबाइल अमित कुमार, सुखबीर सौ नंबर बुला के गंभीर हालत को देखते हुए सीएससी सहार भेजा गया परिजनों को सूचना दे दी गई है। दूसरी घटना में तारिक पुत्र मुसैंन ग्राम जसौली, अंबर सिद्दीकी पुत्र असलम थाना कन्नौज बाइक से कानपुर जा रहे थे जैसे ही बरकती मोड़ पर पहुंचे तभी कानपुर की तरफ से बाइक से आ रहे अरुण कुमार ग्राम दलागांव जनपद कानपुर देहात की टक्कर हो गई। भयंकर टक्कर हो जाने के कारण दोनों लोगों के पैर टूट गए। सूचना मिलते ही पीआरवी जवान हेड कांस्टेबल गोविन्द सिंह, मिथुन चौधरी, जितेंद्र सिंह यादव ने मौके पर पंहुचकर घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पंहुचाया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने