Top News

व्यापारियों व संभ्रांत जनों ने उच्चाधिकारियों से बेला रसूलाबाद मार्ग व कस्बा बेला में स्पीड ब्रेकर बनवाने की जोरदार मांग की

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता घनश्याम सिंह
औरैया:जब से बेला- रसूलाबाद मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण का काम हुआ है तब से आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं, मलहौसी के संभ्रांत जन प्रकाश श्रीवास्तव, गिरीश गुप्ता, अशोक गुप्ता,प्रेम चंद्र कुशवाहा,रिंकू शर्मा,युवा समाजसेवी पंकज आदि ने बताया कि सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं बेला से 2 किलोमीटर आगे मल्हौसी मोड़ के आस पास होती हैं और उसी मोड़ पर जहां प्रतीक्षालय बना है,  सड़क चौड़ीकरण के समय वहां पर मौजूद स्पीड ब्रेकर खत्म कर दिए गए थे जबकि दुर्घटना जोन बने मल्हौसी मोड़ पर स्पीड ब्रेकर की अत्यंत आवश्यकता है, इसी तरह मल्हौसी मोड़ के आगे लाखी  माखन पुरवा मोड़ पर जहां सड़क एकदम टेढ़ी है वहां भी स्पीड ब्रेकर होने चाहिए उक्त स्थान पर भी आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं, क्षेत्रीय नागरिकों ने जिलाधिकारी व संबंधित उच्चाधिकारियों से मांग की है कि जहां दुर्घटनाओं की ज्यादा संभावना रहती है वहां पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं ताकि दुर्घटनाओं पर लगाम लग सके इसी तरह कस्बा बेला में मुख्य चौराहे पर बड़े स्पीड ब्रेकर की आवश्यकता है औरैया कन्नौज मार्ग पर बेतहाशा डंपर, ट्रक व अन्य वाहन चलते हैं जो कस्बा में घुसते ही पवन वेग से उड़ने लगते हैं चौराहे पर यातायात अधिक रहता है इसलिए यहां पर स्पीड कंट्रोल के लिए बड़े स्पीड ब्रेकर की अत्यंत आवश्यकता है बेला में दिबियापुर-रसूलाबाद व दिबियापर मार्ग,मुख्य चौराहे व  अन्य आवश्यक स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनवाने के लिए कस्बा वासियों ने मांग की है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने