उत्तर प्रदेश न्यूज21
अछल्दा (औरैया)। पंचायत चुनाव में नामांकन पत्र के साथ कोरोना संबंधित रिपोर्ट संलग्न किए जाने से प्रत्याशियों में अफरा तफरी रही। अछल्दा ब्लॉक में फर्जी रिपोर्ट बनाते टेक्नीशियन को अस्पताल अधीक्षक ने पकड़ लिया। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए सीएमओ को जानकारी दी गई है।
अछल्दा ब्लॉक में मंगलवार सुबह से ही नामांकन के लिए भीड़ थी। सभी दावेदार चाहते थे कि जल्दी रिपोर्ट मिल जाए। ब्लॉक के पीछे कुछ कर्मियों द्वारा कोरोना की जांच की जा रही थी। यहीं पर एक टेक्नीशियन प्रत्याशियों से 100- 100 रुपये लेकर फर्जी रिपोर्ट बनाने लगा। इस बात की जानकारी पर अस्पताल अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने टेक्नीशियन राकेश शर्मा को पकड़ लिया।
जांच में 10 लोगों की फर्जी रिपोर्ट बनाए जाने का खुलासा हुआ। अस्पताल अधीक्षक ने घटना की जानकारी सीएमओ को दी है। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि जांच में दोषी पाए गए टेक्नीशियन के खिलाफ कार्रवाई होगी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know