उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया: जिले में शनिवार को बिजली घर के स्टोर रूम में संदिग्ध हालात में आग लग गई। आग से स्टोर में खराब पड़े 4000 से अधिक मीटर जल गए। भीषण आग से आसपास रहने वालों में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस व दमकल मौके पर पहुंची।दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि सुबह सफाई कर्मचारी बिजली घर पहुंचा तो उसने स्टोर रूम के पास कूड़ा एकत्र करके आग लगा दी और वहां से चला गया। तभी आग स्टोर रूम तक पहुंच गई। जिससे मीटर जल कर राख हो गए। जेई ज्ञान प्रकाश ने बताया कि लगभग 4 हजार खराब मीटर व अन्य सामान जला है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know