उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया : मुख्तार को बांदा ले जा रही पुलिस टीम का काफिला सुरक्षित जिले से निकलने पर हर किसी ने राहत की सांस ली। करीब 35 किलोमीटर में पुलिस टीमें अलर्ट मोड पर रहीं।मंगलवार को जैसे ही माफिया को लेकर पुलिस टीम के गुजरने की बात पता चली तो एसपी अपर्णा गौतम ने अनंतराम टोल प्लाजा पर रात 10.18 बजे मोर्चा संभाल लिया। टोल प्रशासन को बूथ नंबर 6, 7 व 8 को खुला रखने के निर्देश दिए। रात 11.54 बजे अचानक टोल प्लाजा की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इससे टोल अंधेरे में तब्दील हो गया। ऐसे में पुलिस से लेकर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों के चेहरे का रंग बदल गया। जेनरेटर चलते ही सात सेकेंड में आपूर्ति बहाल हो गई। रात 12.24 बजे काफिला निकला।
काफिले के साथ रहे अधिकारी:
काफिला निकलते ही एसडीएम अजीतमल, सीओ प्रदीप कुमार, कोतवाली प्रभारी विनोद शुक्ल फोर्स के साथ पीछे अलग-अलग वाहनों से निकल पड़े। 12.56 बजे भाऊपुर से आगे जिले की सीमा पार होने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि पूरी सतर्कता बरती गई। कहीं कोई चूक न हो, इसे लेकर मोर्चा संभाल रहे सीओ व कोतवाली प्रभारियों को अलर्ट कर दिया गया था।
-----------------------
12 अराजकतत्वों को किया जिला बदर
औरैया: जिले में पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने के लिए अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को डीएम ने 12 अराजक तत्वों को जिला बदर किया है।डीएम सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि सदर कोतवाली के ग्राम जरूहौलिया निवासी राघवेंद्र उर्फ बर्री, अब्दुल रज्जाक उर्फ भूरी निवासी जमुही थाना दिबियापुर, योगेश कुमार उर्फ विदा निवासी किशनपुर हाल पता सहायल रोड दिबियापुर थाना दिबियापुर, आरिफ निवासी कखावतू के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा हिमांशु उर्फ प्रबल प्रताप निवासी बाकरपुर थाना औरैया, विपिन निवासी नांदपुर थाना फफूंद, दीपक उर्फ बंटी निवासी दहगांव, उमेश चंद्र यादव निवासी शेखूपुर आधार सिंह थाना अजीतमल, अयोध्या प्रसाद निवासी फिरोज नगर थाना अजीतमल पर भी कार्रवाई की है। काजू ठाकुर उर्फ विजय सिंह निवासी फतेहपुर लख्मी थाना अछल्दा, अंकित उर्फ रवि राज निवासी पूर्वा धन्ना थाना-बिधूना, सोनू उर्फ आसिफ निवासी हसनपुर चांद खां अछल्दा रोड थाना अछल्दा छह माह के लिए जिला औरैया एवं उसकी सीमाओं निष्कासित करने के आदेश दिए।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know