जालौन की कुठौंद थाना पुलिस को बड़ी सफलता।
रिपोर्ट सौरभ त्यागी
स्थान जालौन उत्तर प्रदेश
कुठौंद जालौन
आगामी त्रिस्तरीय चुनाव को देखते हुए जालौन पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान में जनपद जालौन के कुठौंद थाना की हदरुख चौकी पुलिस को अहम सफलता हाथ लगी ।
हदरुख चौकी प्रभारी गोकुल सिंह, कॉन्स्टेबल रंजीत सिंह, कॉन्स्टेबल शिवम, कांस्टेबल अनिकेत पांडे ने मुखविर की सटीक सूचना पर रात्रि 10:00 बजे सिहारी चेलापुर पुलिया से एक युवक को गिरफ्तार किया। युवक कुठौंद के मदारीपुर का निवासी बताया गया पकड़े गए युवक के पास से 315 बोर तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार तिवारी ने पकड़े गए युवक के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई जारी कर जेल भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know