उत्तर प्रदेश न्यूज21
औरैया(विधूना): उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 300 को पार कर गई है। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में तहसील बिधूना के तहसीलदार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आज आई जांच रिपोर्ट में बिधूना के तहसीलदार गौतम सिंह के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पिछले 3 दिनों से उनके सम्पर्क में आए लोग अपनी जांच करा लें। तहसीलदार के अर्दली की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने अपनी जांच कराई थी। उनके परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
वहीं पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में जिले में आज शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया के दौरान जिला प्रशासन के तमाम प्रयासों व दावों के बीच कोविड प्रोटोकॉल का खुला उल्लघंन देखा जा रहा है।
सभी ब्लाक कार्यालयों में विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की लम्बी लाइनें देखी जा रहीं हैं, जहां पर किसी में कोरोना का भय नजर नहीं आ रहा है।
इनसेट......
औरैया--जिला पंचायत नामांकन कराने आये प्रत्याशी व प्रस्तावक सहित अभी तक 5 कोरोना पॉजिटिव निकले।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know