Top News

*सहार प्रथम वार्ड 21 से जिला पंचायत सदस्य की अधिकृत सपा प्रत्याशी नीलम राजपूत ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ किया नामांकन*


■ *पति को विद्वेष की भावना से जिला बदर कराए जाने का जवाब देगी जनता*
■ *सहार क्षेत्र के मतदाताओं व समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से फिर फहरायेंगे फतह का परचम-नीलम राजपूत*
घनश्याम सिंह
औरैया
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिला पंचायत सदस्य सहार के वार्ड 21 से समाजवादी पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी व निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य नीलम राजपूत ने समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जिला मुख्यालय जाकर नामांकन दाखिल कराया।।
नामांकन दाखिल करने के बाद निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य व समाजवादी पार्टी की अधिकृत सहार जिला पंचायत के वार्ड 21 की प्रत्याशी नीलम राजपूत ने कहा  कि सहार क्षेत्र के मतदाताओं व समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के प्यार व परिश्रम से फिर  फतह का परचम- लहराएंगे, इस मौके पर निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य व समाजवादी पार्टी की सहार प्रथम वार्ड 21 की अधिकृत प्रत्याशी नीलम राजपूत ने कहा ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए तथा प्रत्येक व्यक्ति के सुख दुख में हाथ बंटाने का काम किया जिसके चलते सहार क्षेत्र की जनता उन्हें  क्षेत्र का प्रतिनिधित्व पुनः सौंपने के लिए पूरी तरह तैयार है उन्होंने बताया
कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा दबे कुचले शोषित लोंगोंका जीवन स्तर ऊंचा करने के लिए काम किया और प्रदेश में विकास की गंगा बहाई है,नीलम राजपूत ने कहा कि उन्होंने पिछले कार्यकाल में अनगिनत विकास कार्य कराए किंतु कुछ कार्य अधूरे रह गए उन्हें इस कार्यकाल में बरीयता से हल कराया जाएगा,नीलम राजपूत ने कहा कि उनके पति रविंद्र राजपूत को विद्वेष की भावना से जिला बदर कराया गया है इससे जनता में रोष व्याप्त है उन्होंने बताया क्षेत् क्षेत्र के संभ्रांत जन वह.मतदाता उन्हें भरपूर सहयोग व सम्मान दे रहे हैं उन्होंने बताया क्षेत्र के संभ्रांत जन व बड़े बूढ़े  जिला पंचायत सदस्य जीतने के लिए आशीर्वाद दे रहे हैं उन्होंने बताया जब से क्षेत्रीय लोगों ने जाना कि उनके पति  समाजसेवी रविंद्र राजपूत को षड्यंत्र के तहत जिला बदर कराया गया है तब से क्षेत्रीय जन व मतदाता उनके पक्ष में अधिक लामबंद हो गए हैं, नीलम राजपूत ने क्षेत्रीय मतदाताओं वह पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वह चुनाव आचार संहिता वह कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए ही क्षेत्र का जन संपर्क करें, इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष  राजवीर सिंह यादव, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष  सुशील वर्मा, प्रस्तावक नृपेन्द्र यादव व शिखा राजपूत, विवेक कुमार, राजेश राजपूत, सन्तोष गुप्ता, प्रदीप राजपूत, एडवोकेट मनोहर राजपूत,महेश कठेरिया आदि लोग मौजूद रहे।
फ़ोटो

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने