Top News

नहीं बनवाया है तो बनवा लीजिये फ्री आयुष्मान कार्डअब 15 अप्रैल तक बनवायें निशुल्क आयुष्मान कार्ड

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
10 से 31 मार्च तक बने 20,118 आयुष्मान कार्ड 

इटावा:भारत सरकार की  महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के अंतर्गत बनाए जा रहे नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड की सुविधा अब जनपद में 15 अप्रैल तक बढ़ा दी गयी है |  यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एनएस तोमर ने कहा- हम हरसंभव  प्रयास कर रहे हैं कि जनपदवासी इस योजना का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाएं और जिन लाभार्थियों का सूची में नाम हैं, उनके ज्यादा से ज्यादा कार्ड बनवाए जाएं | उन्होंने यह भी कहा कि  कार्ड बनवाने में जो कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) व स्वास्थ्य कर्मी  अनियमितता करते पाए जायेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी डॉ राजेंद्र राजपूत ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (नेशनल हेल्थ अथॉरिटी) और जन सुविधा केंद्र के बीच हुए करार के बाद अब आयुष्मान कार्ड नि:शुल्क बनाए जाने की योजना बनाई गई है । जन सेवा केंद्रों (कॉमन सर्विस सेंटर) पर आयुष्मान कार्ड बनाने के अब रुपये नहीं लगेंगे। जनपद में  आयुष्मान कार्ड विहीन परिवार जिनका लाभार्थी सूची में नाम है वह अपना 15 अप्रैल तक  कार्ड बनवा सकते हैं।
जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ आशीष तिवारी ने बताया 10 से 31 मार्च तक जनपद में 20,118 आयुष्मान कार्ड बनवाए गए हैं। जिसमें महेवा ब्लाक में 3127, बढ़पुरा में 1384 ,चकरनगर 812 ,बसरेहर 2825, जसवंतनगर 1408, ताखा 2399, भरथना 4263 ,सैफई 1916 ,और नगरीय  क्षेत्र में 1989 कार्ड बनाए गए हैं। डॉ तिवारी ने बताया किसी लाभार्थी को कार्ड बनवाने में कोई समस्या आ रही हो या अनियमितता बरती जा रही हो तो  नंबर -  9720437070 पर अपनी समस्या बता सकते हैं। उन्होंने बताया जनपद में 18 सीएससी संचालकों का आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में अनियमितता बरतने के कारण लाइसेंस रद्द कर दिए गए। उन्होंने कहा कि मै सभी सीएससी संचालकों से अनुरोध करता हूं लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनवाने में जनपद में किसी भी तरह की अनियमितता न  बरतें | स्वास्थ्य विभाग के साथ सहयोग कर जनमानस के लाभ के लिए इस योजना के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनवाने का प्रयास करें।आयुष्मान योजना के जिला शिकायत प्रबंधक अखिलेंद्र यादव ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायतों में कैम्प लगाकर टास्क फोर्स द्वारा अभियान के दौरान कार्य योजना के अनुसार समस्त लक्षित परिवारों में आयुष्मान कार्ड बनाये जायेंगे | वह बताते हैं कि आपके द्वार आयुष्मान के तहत 15 अप्रैल तक  जिले के प्रत्येक कॉमन सर्विस सेंटर पर मुफ्त में आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। जिसके लिए लाभार्थियों को कोई शुल्क देने की जरूरत नहीं है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सीएचसी व पीएचसी के चिकित्सा अधिकारियों समेत अन्य को निर्देश दिए जा चुके हैं। सुविधा केंद्रों के कर्मचारियों को आयुष्मान की सूची चस्पा करने के निर्देश दिए हैं। 
वह बताते हैं की जिस किसी को भी सूची में अपना नाम देखना हो वह  अपने नजदीकी केंद्र में जाकर देख सकते हैं। 
आयुष्मान  कार्ड के आवश्यक दस्तावेज
मूल राशन कार्ड या परिवार रजिस्टर की नक़ल
मूल आधार कार्ड 
वोटर आईडी कार्ड 
प्रधानमंत्री का मूल पत्र अगर प्राप्त हुआ हो तो
मुख्यमंत्री का मूल पत्र अगर प्राप्त हुआ हो तो

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने