Top News

लेखपाल, बाबू व ग्राम पंचायत अधिकारी का DM औरैया ने काम मे लापरवाही में वेतन रोका

जिले की तीनों तहसीलों में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। बिधूना में डीएम सुनील कुमार वर्मा व एसपी अपर्णा गौतम ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं।
एक फरियादी ने उसे मृत दिखा पेंशन बंद करने की शिकायत की
इस पर डीएम ने काम में लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत अधिकारी और लेखपाल का वेतन रोकने के आदेश दिए है।बिधूना तहसील में अछल्दा ब्लाक के गांव मोहम्मदाबाद निवासी शिवशंकर ने डीएम सुनील कुमार वर्मा को व्यथा सुनाई। बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी सलीम अहमद ने वृद्धावस्था पेंशन की जांच करने के दौरान उसे मृत दिखाकर उसकी पेंशन बंद कर दी।इससे पूर्व आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था 
लेखपाल शिवम राजपूत ने बिना जांच किए ही प्रमाण पत्र पर 48 हजार की आय भर दी
वह चार बार इस बारे में संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें कर चुका है।एडीएम न्यायिक एमपी सिंह ने संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी व अन्य दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए थे, लेकिन अछल्दा थाना पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
ये सुनकर डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने तत्काल दोषी ग्राम पंचायत अधिकारी सलीम अहमद व लेखपाल शिवम राजपूत का वेतन रोकने व विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए। डीएम से न्याय मिलने पर पीड़ित के चेहरे पर खुशी नजर आई।
बिधूना में 125 में 27 शिकायतों का निस्तारण किया गया। 
औरैया सदर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम रेखा एस चौहान ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं।
यहां 103 शिकायतों में मौके पर तीन का निस्तारण किया गया। अजीतमल में सीडीओ अशोक बाबू मिश्रा ने शिकायतें सुनीं। 68 शिकायतों में छह का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार संध्या शर्मा, बीडीओ अश्वनी सोनकर सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।बिधूना क्षेत्र के गांव खानजहांपुर चिरकुंआ निवासी अमर सिंह ने तहसील बिधूना में तैनात आरके बाबू बवलेश के खिलाफ डीएम को शिकायती पत्र दिया। बताया कि आरके बाबू ने खतौनी में गलत नाम दर्ज कर दिया है। कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।इस पर डीएम ने तत्काल प्रभाव से आरके बाबू का वेतन रोकने के साथ ही विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए। पीड़ित की शिकायत पर एक घंट के अंदर खतौनी में संशोधन करने के भी आदेश दिए।सदर तहसील में नारायनपुर निवासी व्यक्ति ने बताया कि सोमवार शाम दो बाइकों पर सवार चार लोगों ने ओवरटेक करके उसकी स्कूटी छीनने का प्रयास किया। 27000 रुपये भी लूट लिए लेकिन कोतवाली में रिपोर्ट नहीं लिखी गई। एडीएम ने कोतवाली पुलिस को पीड़ित के शिकायती पत्र पर जांच कर मामला सही पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने