Top News

आयुष्मान पखवाड़ा - 6 दिन में बनें 7462 आयुष्मान कार्ड,वही आयुष्मान कार्ड बनवाने में सहायक भूमिका निभा रहीं आंगनबाड़ी व आशा

• ■आयुष्मान कार्ड जारी कराने पर मिल रही प्रोत्साहन राशि■ 

• ■24 मार्च तक चलेगा अभियान, निःशुल्क बनवा लें अपना आयुष्मान कार्ड■

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता

इटावा:आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा मुहैया कराने के लिए 10 मार्च से विशेष अभियान शुरू किया गया है । शुरू हुए विशेष अभियान के पहले छह दिनों में कुल 7462 गोल्डन कार्ड बनाए गए है । 24 मार्च तक योजना के लाभार्थी किसी भी जन सेवा केंद्र पर जाकर गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी वीएलई (विलेज लेवल इंटरप्रेन्योर) लोगों के गोल्डन कार्ड बना रहे हैं। आयुष्मान कार्ड बनवाने में सभी आंगनबाड़ी व आशा सहायक भूमिका निभा रहीं हैं। 
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एनएस तोमर ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत चिह्नित परिवारों के लोगों को गोल्डन कार्ड जारी करने के लिए सभी ब्लॉक में जगह जगह शिविर लगा कर गोल्डन कार्ड बिलकुल मुफ्त बनाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी जन सुविधा केंद्रों में भी अब बिना 30 रूपए का शुल्क लिये अपना गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं।नोडल अधिकारी डॉ यतेंद्र राजपूत ने बताया कि गोल्डन कार्ड का नाम अब आयुष्मान कार्ड कर दिया गया है। अभियान के दौरान विशेष शिविर में आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्री की ओर से आयुष्मान कार्ड जारी कराने पर प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है । प्रति कार्ड पांच और परिवार में एक से अधिक कार्ड निर्गत होने पर 10 रुपये दिए जाएंगे। चिह्नित गांव या वार्ड में शिविर से एक दिन पहले आशा या आंगनबाड़ी की ओर से क्षेत्र के लाभार्थी परिवारों को पर्ची बांटकर कैंप की जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम समन्वयक डॉ आशीष तिवारी ने बताया कि निर्देशानुसार जनपद में बचे हुए आयुष्मान कार्ड विहीन परिवारों को लक्षित करते हुए आयुष्मान पखवाड़ा आयोजित करते हुए सघन अभियान चलाया जा रहा है ।सभी ब्लॉकों में लाभार्थियों की सूची भेजी जा चुकी है और हर ब्लाक में अभी 5 ग्राम पंचायतों में और इटावा सदर में 4 जगहों पर कैंप लग रहे हैं। जन सुविधा केंद्रों के कर्मचारियों को आयुष्मान की सूची चस्पा करने के निर्देश दिए हैं। वह बताते हैं की जिस किसी को भी सूची में अपना नाम देखना हो वो अपने नजदीकी केंद्र में जाकर देख सकते हैं।
जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ आशीष तिवारी ने बताया की आयुष्मान कार्ड होली तक ही फ्री बन रहा है उसके पहले सभी चिन्हित लाभार्थी आकर इस सुविधा का लाभ लें। और परिवार के प्रत्येक सदस्य का अलग-अलग गोल्डन कार्ड बनवाएं।
आयुष्मान  कार्ड के आवश्यक दस्तावेज
•मूल राशन कार्ड या परिवार रजिस्टर की नक़ल
•मूल आधार कार्ड 
•वोटर आईडी कार्ड 
•प्रधानमंत्री का मूल पत्र अगर प्राप्त हुआ हो तो
•मुख्यमंत्री का मूल पत्र अगर प्राप्त हुआ हो तो

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने