उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता घनश्याम सिंह
औरैया:'प्रेरणा ज्ञानोत्सव' के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चन्दना राम इकबाल यादव के कुशल नेतृत्व तथा जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) सुनीता पाण्डेय के एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में पूर्व एजेण्डानुसार ब्लाक-भाग्यनगर के प्राथमिक विद्यालय के शाह आलम न्याय पंचायत नहला पाठक पर 'शिक्षा चौपाल' वसंकुल स्तरीय 'शिक्षक एवं शिक्षक संकुल सदस्यों की मासिक बैठक' एस आर जी अलका यादव की अध्यक्षता में आहूत की गयी। जिसमें 'मिशन प्रेरणा' के प्रमुख घटक, ई-पाठशाला के अन्तर्गत व्हाट्सएप/ दूरदर्शन/ दीक्षा एप पर उपलब्ध शैक्षणिक सामग्री का छात्रों/ अभिभावकों द्वारा उपयोग करने, प्रत्येक शिक्षक द्वारा आकलन आधारित 'प्रेरणा लक्ष्य एप' का डाउनलोड करना, प्रिन्ट रिच समृद्ध कक्षा-कक्ष निर्माण हेतु 37 प्रकार के कुल-102 चित्र चार्ट/पोस्टर व गणित किट आदि का शिक्षण में अनुप्रयोग, दिव्यांग छात्रों का 'समर्थ एप' पर पंजीकरण तथा 'समृद्ध' हस्तपुस्तिका में वर्णित प्रारम्भिक (Baseline) आकलनोपरान्त '8-सप्ताह' की निर्धारित कार्ययोजनानुसार '100- दिनों' तक 'रीमिडियल' कक्षाओं का संचालन एवं विद्यालय स्तर पर 'शिक्षा चौपाल' आयोजन आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गयी। चर्चा में सभी ने अपने-अपने विचार साझा किये। चौपाल में एस० एम०सी० सदस्य/ अभिभावकगण तथा ए०आर०पी०- मनोज राठौर ,शिवेंद्र कुशवाहा एवम प्रेरणा साथी संदीप और मुलायम जी ,सभी शिक्षक संकुल सदस्य- सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।इस बैठक में अभिभावक भी उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know