उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता घनश्याम सिंह
■पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम के निर्देशन में चल रहे बालिका सुरक्षा अभियान के तहत बेला पुलिस ने की कार्यवाही
औरैया:बेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गाँव में तीन दिन पूर्व नाबालिग बालिका के साथ घटी छेड़खानी की घटना के नामदर्ज आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।बेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ग्राम में तीन दिन पूर्व दस वर्षीय बालिका के साथ गेंहूँ के खेत में अभियुक्त प्रवीन पुत्र जसवंत पाल ने मारपीट कर छेड़छाड़ की थी, इस सम्बन्ध में बालिका की माँ ने थाना बेला में मारपीट, धमकी, छेड़छाड़ व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया था,इस सम्बन्ध में विवेचनाधिकारी पान सिंह ने जाल बिछाकर आरोपी को धर दबोचा और जेल भेज दिया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know