उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
लखनऊ:रबी विपणन वर्ष 2021-22 में गेहूं की खरीद एक अप्रैल से होगी। राज्य सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य 1975 रुपए निर्धारित किया है। इस बार ई पॉप मशीन के माध्यम से गेहूं खरीद की जाएगी। बुधवार को हुए कैबिनेट बाईसर्कुशन में गेहूं खरीद नीति को मंजूरी दी गई। इसके अलावा राशन की दुकानों तक खाद्यान्न पहुंचने के लिए सिंगल स्टेप डिलीवरी को भी मंजूरी दी गई।नीति के तहत किसानों का पंजीकरण शुरू हो गया है। प्रदेश सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद किये जाने के लिए 6000 क्रय केन्द्र स्थापित किये जा रहे हैं। वहीं गेहूं खरीद के लिए पहली बार ई पॉप का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे गेहूं बेचते समय किसान को अपना अंगूठा इस पर लगाना होगा।
यदि किसान खुद आने में सक्षम नहीं है तो उसे अपने परिवार के किसी सदस्य का आधार नंबर देना होगा। इससे बिचौलियों का दखल खत्म होगा। इस बार गेहूं क्रय केन्द्रों की लोकेशन जानने के लिए विभाग ने एक ऐप भी विकसित किया है। इस ऐप से क्रय केन्द्र के केन्द्र प्रभारी, उनका फोन नंबर और केन्द्र तक पहुंचने का रास्ता भी जाना जा सकेगा।सार्वजनिक वितरण प्रणाली में गोदाम से खाद्यान्न उठान के नाम पर चल रहा खेल खत्म हो गया है। अब सीधे कोटेदार की दुकान तक राशन पहुंचाया जाएगा। अफसरों का दावा है कि जिले के समरेर ब्लाक में हुआ इसका प्रयोग प्रयोग सफल रहा है। इसलिए अन्य ब्लॉकों में भी डोर स्टेप डिलीवरी की सुविधा लागू की जा रही है। अभी तक एफसीआइ के गोदाम से एसएफसी के गोदाम तक खाद्यान्न पहुंचता था। फिर वहां से कोटेदार को आवंटित किया जाता था। लेकिन, इस माह से यह व्यवस्था पूरी तरह बदल जाएगी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know