औरैया:प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर नुमाइश मैदान के पंडाल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मा0 प्रभारी मंत्री जय कुमार सिंह जैकी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने द्वीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
प्रभारी मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ मंच से सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तिका ’’ वर्षो में जो न हो पाया, चार वर्ष में कर दिखाया’’ का फीता खोलकर विमोचन किया। साथ ही उनके द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित विकास प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर मंत्री जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में अभूतपूर्व कार्य किए गए जो वर्षों से नहीं हुआ उन कामों को 4 वर्षों में सरकार ने पूरा किया है। प्रदेश सरकार ने चार वर्ष में विकास के विभिन्न क्षेत्रों में किये गये रिफार्म, परफाॅर्म तथा ट्रांसफार्म प्रयासों से जन-सामान्य को अवगत कराने के लिए आज से भव्य कार्यक्रम आयोजित किये जायैंगे। तीनो विधान सभाओं के लिए पुस्तिका का प्रकाशन किया गया है। प्रत्येक पुस्तिका में भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के साथ सम्बन्धित जनपद और विधानसभा में सम्पन्न कराये गये कार्यों का विवरण दिया गया है। मा0 प्रभारी मंत्री जी ने भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा कराये गये कार्यों के बारे में जानकारी दी इसके साथ ही जनपद में कराये गये विकास कार्यो के बारे में बताया है, इससे निश्चित ही लोग लाभान्वित होंगे। उन्होने कहा जिले में चार साल के अन्दर तमाम एतिहासिक विकास कार्य कराये गये है और जनपद निरन्तर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और सरकार की योजनाओ से पात्रता के आधार पर लोगो को संतृप्त किया जा रहा है। सरकार द्वारा सभी विधानसभा में पर्यटक स्थल के लिए विवरण मांगा गया है जिससे पर्यटन स्थल को लिए लोगों को घूमने हेतु बनाया जाए। इससे लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। सरकार द्वारा कायाकल्प योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाया गया है। शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए बच्चों को स्कूल ड्रेस, बैग और जूते मोजे आदि देकर बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए काम किया गया है । प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए सरकार द्वारा शिक्षकों की भर्ती की गई है। इससे शिक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हुई है। आज के समय में कान्वेंट स्कूल और सरकारी स्कूलों का अंतर खत्म हो रहा है लोग अब खुशी से कहते हैं कि वह सरकारी स्कूल में अपने बच्चों को पढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री जी द्वारा गांव गांव में बिजली पहुंचाई गई है जिससे हमारे गरीब छात्र-छात्राओं को रात के समय पढ़ाई करने में परेशानी नहीं होती है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जनपद औरैया में भी बहुत विकास कार्य कराए गए हैं। सरकार का पूरा प्रयास है कि सभी के साथ न्याय एवं योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। योजनाओं के लाभ में किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। सरकार द्वारा 4 साल में अनेक कार्य किए गए जिससे जनता काफी खुश है और आगे के दिनों में भी सरकार इसी तरह ही कार्य कर जनपद एवं प्रदेश की जनता को लाभ पहुंचाती रहेगी। इस दौरान शिक्षा विभाग, उद्यान विभाग, दिव्यांगजन विभाग, महिला विभाग, उद्योग विभाग, चिकित्सा विभाग, प्रोबेशन विभाग, मिशन पोषण, खाद्य प्रसंस्करण, ग्राम्य विकास, उपायुक्त स्वतः रोजगार, समाज कल्याण आदि विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को योजनाओं का लाभ एवं जानकारी दी गई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राम मिश्रा ने भी कहा कि पहले की सरकारों में कुछ खास जिलों में ही काम होता था परंतु इस सरकार में प्रदेश के सभी जिलों में एक समान रूप से कार्य किया गया है किसी भी जिले के साथ कोई भी भेदभाव नहीं किया गया है। औरैया जिले में भी भरपूर विकास हुआ है। यह सरकार इसी तरह आगे भी इस जिले का एवं अन्य जिलों का विकास करती रहेगी। हमारी सरकार केवल एक पंचवर्षीय सरकार नहीं बल्कि अनेक पंचवर्षीय सरकार चलायेगी।
जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा 4 सालों में जो कार्यक्रम चलाये गये हैं उसके बारें में जनता तक जानकारी पहुंच सके इस वजह से विकास पुस्तिका प्रकाशित कराकर लोगों के बीच जानकारी पहुंचाई जा रही है। 4 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 24 मार्च तक तहसील एवं ब्लाक स्तर पर कार्यक्रम चलायें जायेंगे। अलग-अलग दिवस पर अलग-अलग विभागों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम में लोग भारी से भारी संख्या में उपस्थित होकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में 2 लाभार्थियों को टूलकिट, एक जनपद एक उत्पाद योजना में 2 लाभार्थियों को डेमो चेक, पोषण मिशन योजना के तहत 5 लाभार्थियों को पोषण किट, दिव्यांग उपकरण वितरण के तहत 5 दिव्यांगों को व्हील चेयर, प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के तहत एक कृषक को सम्मान, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 10 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र कौशल विकास प्रशिक्षण में 20 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, बीसी सखी में 5 लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन में 5-5 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रधानमंत्री/ मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत शहाब्दा निवासी छिदानी व सुभाष चंद्र, रौतियापुर निवासी ममता देवी, आनेपुर निवासी आशा देवी, तुलसीपुर निवासी रघुवीर बरमूपुर निवासी लीलावती, बरीपुर माफी निवासी राज कुमार शिवपुरी को प्रमाण पत्र दिया गया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know