उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता घनश्याम सिंह
■15 टन प्रतिबंधित थाई मांगुर मछलियाँ के बीज बरामद■
■पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल के पर्यवेक्षण पुलिस को मिली सफलता■
औरैया:पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम के निर्देशन में अपराध व अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी अजीतमल कमलेश नरायन पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम ट्रान्सफोर्स टीम व स्वाट टीम/थाना अजीतमल पुलिस द्वारा थाना अजीतमल औरैया के टोल प्लाजा अनन्तराम में सघन चैकिंग के दौरान अवैध रूप से परिवहन करते ट्रक नं0 WB 25 G 9313 पकड़ा गया जिसमें लदी 15 टन प्रतिबंधित थाई मांगुर मछलियाँ का बीज बरामद किया गया, मौके से अभियुक्त अताउल पुत्र बसीर निवासी ललमतिया थाना बांका बिहार, शबाब अंसारी पुत्र मुमताज अंसारी निवासी जयपुर , थाना जयपुर बांका बिहार,परिमल पुत्र आनन्द निवासी तपामिज्जापुर थाना बसीरहार बिहार, बप्पा दकादार पुत्र संतोष निवासी तपामिज्जापुर थाना बसीरहार बिहार को गिरफ्तार किया गया,बरामद प्रतिबंधित थाई मांगुर बीज को विनिष्टीकरण किया गया,इस संबंध में अभियुक्तगणों के विरूद्ध मु0अ0सं0 102/2021 धारा 269/270 भा0द0वि0 व 5/8 पर्यावरण संरक्षण अधि0 व धारा 3/63 खाद्य सुरक्षा और मानक अधि0 पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी,इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अर्पणा गौतम ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तगणों के कब्जे से ट्रक संख्या WB 25 G 9313 में लदी 15 टन प्रतिबंधित थाई मांगुर मछलियाँ के बीज बरामदगी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है,अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में मनोज नारायण सक्सैना मत्स्य विकास अधिकारी, रामाधार मत्स्य विकास अधिकारी औरैया, पुष्पेन्द्र सिंह राजस्व निरीक्षक तहसील अजीतमल, अमित तिवारी क्षेत्रीय लेखपाल अजीतमल, उ0नि0 चन्द्रिका प्रसाद चौकी प्रभारी अनन्तराम थाना अजीतमल तथा प्रभारी स्वाट टीम निरीक्षक आलोक कुमार दुबे, उ0नि0 जितेन्द्र सिंह,आरक्षी संजय, धर्मेन्द्र शर्मा, विवेक,अजय गुप्ता, विजेन्द्र,राहुल,ललित,धर्मेन्द्र कुमार (सर्विलांस)आदि शामिल थे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know