उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
इटावा(सैफई):सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होली पर्व सैफई में मनाएंगे। वह रविवार दोपहर बाद परिवार के साथ लखनऊ से सैफई के लिए निकले। कन्नौज में फगुआ टोल प्लाजा के पास पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से श्रद्धा के साथ परंपरागत तरीके से होली मनाने और जन जन के बीच भाईचारे का संदेश देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर आम लोगों के उत्पीड़न का आरोप भी लगाया। कहां कि देश और प्रदेश के लोग आपस में मिलजुल कर त्यौहार मनाना चाहते हैं लेकिन भाजपा के लोग समाज को बांटने में लगातार सक्रिय हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सत्ता के नशे में चूर भाजपाई ही प्रदेश में कानून व्यवस्था के लिए खतरा बन गए हैं। सत्ता संरक्षित अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है।पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ से घर जाते समय कन्नौज में छिबरामऊ से तालग्राम के बीच करीब 10 किमी की दूरी रोडवेज बस से तय की। उनके साथ दोनों बेटियां भी बस में थीं। उन्होंने ट्वीट किया किया, 'होली पर घर जाते हुए एक्सप्रेस-वे पर रोडवेज बस में यात्रा की। जितनी अच्छी सड़क बनाई, उतनी ही अच्छी बसों पर जनता का पूरा हक है, यही सोचकर हमने दुनिया की सबसे अच्छी बसें चलाने का निर्णय लिया था। 2022 में आकर हम यूपी रोडवेज में हर जगह वर्ल्ड क्लास बस चलवाएंगे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know