Top News

**ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोये बच्चों को सकुशल ढूंढ कर बेला पुलिस ने परिजनों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान**


■ *खोये बच्चे सकुशल पाकर फूले नहीं समाए परिजन:पुलिस को दीं दुआएं*
     घनश्याम सिंह
       औरैया
 जनपद के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम के निर्देशन में चलाए जा रहे आपरेशन मुस्कान के तहत बेला थाना पुलिस ने खोये दो बच्चों सकुशल ढूंढ परिजनों को सौंप कर उनके चेहरों पर मुस्कान लौटा दी।।
 जनपद के थाना बेला में रीमा देवी पत्नी रमाकांत, विनीता देवी पत्नी संतोष कुमार निवासी ग्राम बर्रु कुलासर ने  प्रार्थना पत्र दिया था कि विद्यालय जाते समय उनके दोनों बच्चे कहीं गुम हो गए हैं,दो बच्चों के  गुम होने के मामले  को गंभीरता से लेते हुए आनन फानन में थानाध्यक्ष पप्पू सिंह ने पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम व अपर पुलिस अधीक्षक शिशुपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी बिधूना मुकेश प्रताप सिंह के संयुक्त निर्देशन में चलाये जा रहे आपरेशन मुस्कान के तहत  चारों ओर सूचना  देकर  दोनों बच्चों को ढूंढ निकाल कर उनके परिजनों को  सकुशल सौंप दिया, थानाध्यक्ष पप्पू सिंह द्वारा आनन-फानन में चारों तरफ अपनी टीम को लगाकर  24 घंटे के अंदर बच्चों को बरामद कर माता-पिता की सुपुर्दगी में देने पर बच्चों के पाकर माता पिता के चेहरे खुशी से
 खिल उठे और उन्होंने मौके पर मौजूद वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम खिलाड़ी आदि थाना बेला पुलिस स्टाफ को धन्यवाद करते हुए दुआएं दीं।।
फ़ोटो

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने