Top News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला चौपाल का हुआ आयोजन

महिलाओं, बेटियों की सुरक्षा बिना समाज की सुरक्षा संभव नहीं--सुभाष रंजन द्विवेदी

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता घनश्याम सिंह
औरैया:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय गोहना विकासखंड औरैया में 
धूमधाम से महिला चौपाल और गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें गाँव की महिलाओं और छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। महिला चौपाल में शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा व सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए विशेष मिशन शक्ति अभियान संचालित करने की कार्ययोजना के तहत विद्यालय प्रधानाचार्य प्रेम नारायण के दिशा निर्देशन में विद्यालय के सहायक अध्यापक सुभाष रंजन दुबे ने मिशन शक्ति के तहत  घरेलू हिंसा, बच्चों के साथ होने वाली हिंसा, यौन-हिंसा, सेफ-अनसेफ टच आदि मुद्दों तथा पाक्सो एक्ट, चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर एवं महिला हेल्प लाइन नम्बर इत्यादि की जानकारी महिलाओं को दी गयी।  साथ ही छात्राओं और महिलाओं के भी विचारों को साझा किया गया। वहीं विद्यालय के शिक्षक कुलदीप कुमार द्वारा आर्थिक स्वावलंबन के बिना महिला सशक्तिकरण संभव नहीं विषय पर महिलाओं एवं बालिकाओं को संबोधित किया गया। इसके अतिरिक्त महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं उज्जवला योजना, मातृत्व लाभ, सुकन्या समृद्ध योजना,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि की जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के सहायक अध्यापक कुलदीप कुमार, सुभाष रंजन दुबे के अतिरिक्त ग्राम समाज की महिलाएं  रामसखी, वीरवती, सरोजनी सहित डेढ़ दर्जन से अधिक महिलाएं उपस्थित रहीं।
फोटो- महिला चौपाल में उपस्थित महिलाएं और संदर्भदाता के रूप में जानकारी देते शिक्षक सुभाष रंजन द्विवेदी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने