उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
कानपुर देहात:महाराणा प्रताप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रसूलाबाद में प्रत्येक सोमवार गुरुवार तथा शुक्रवार को 60 वर्ष या उससे अधिक के वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क कोरोना की वैक्सीन (टीका) लगाई जाएगी ।इसके लिए जिनकी आयु 60 वर्ष हो चुकी है वह अपना आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र , ड्राइविंग लाइसेंस आदि राजपत्रित अधिकारी द्वारा जारी कोई एक प्रपत्र जिसमें उम्र स्पष्ट हो। लेकर सीएचसी के मेटरनिटी विंग में निशुल्क कोरोना का टीका लगवा सकते है ।इसके साथ ही जिनकी आयु 45 वर्ष से अधिक है और वह गंभीर बीमारी जैसे ब्लड प्रेशर , शुगर आदि बीमारियों से ग्रसित है तो वह अपने उपचार से संबंधित कागजात लाकर निशुल्क कोरोना वैक्सीन लगवा सकते हैं ।यह जानकारी एसडीएम अंजू वर्मा व चिकित्सा अधीक्षक डॉ लोकेश शर्मा ने दी है उन्होंने बताया कि प्रतिदिन निशुल्क 200 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know