Top News

जिलाधिकारी औरैया ने शिकायत करने पहुची महिला को भेंट की फल की टोकरी

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
दिव्यांग उपकरण वितरण कार्यक्रम में पहुंचे जिलाधिकारी का एक बार फिर दिखा मानवीय चेहरा, महिला ने दिया धन्यवाद
औरैया: जिले के अछल्दा स्थित बीआरसी पर सोमवार को दिव्यांग बच्चों के सहायक उपकरण वितरण शिविर में जिलाधिकारी के सामने अपनी फरियाद लेकर पहुंची एक जरुरतमंद महिला की जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने पूरी बात सुनी और उसकी समस्याएं हल करने के लिए न केवल संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए बल्कि जिलाधिकारी ने महिला को फल की टोकरी भेंटकर विदा किया।दिव्यांग सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के गांव दरियांव निवासी पूजा पत्नी कमलेश ने जिलाधिकारी से मिलकर अपनी आप बीती बताई। उन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि उनके पति दो साल से घर नहीं आ रहे हैं, वह अपना और अपने बच्चों का पेट भीख मांग कर भर रही हैं। इस पर जिलाधिकारी ने मौके पर ही उसे फल एवं आर्थिक सहायता दी एवं सरकारी योजनाओं के लाभ हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने राशन कार्ड बनाए जाने हेतु जिला पूर्ति अधिकारी एवं आवास के लिए परियोजना निदेशक को निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने सीडीओ को निर्देश दिए कि एनआरएलएम के माध्यम से इनको महिला स्वयं सहायता समूह में जोड़ा जाए। इस पर फरियाद लेकर पहुंची महिला ने जिलाधिकारी को धन्यवाद दिया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने