Top News

महाशिवरात्रि पर सहायल तिराहे पंचमुखी मंदिर में हुआ हवन

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया(दिबियापुर): गुरुवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व को सहायल तिराहे दिबियापुर में जोर शोर के साथ मनाया गया।बताते चले कि दिबियापुर में सहायल तिराहे पर भगवान शिव का मंदिर है,जो कि पंचमुखी के नाम से जाना जाता है।इस पंचमुखी मंदिर में प्रत्येक बर्ष भगवान शिव के स्वरूप पाँच रूपो से वर्णित  भगवान पंचमुखी शिवरात्रि को धूमधाम से मनाते है।
इस पंचमुखी मंदिर के संरक्षक मा0 सलिल विश्नोई वर्तमान (भारतीय जनता पार्टी) के विधान सभा सदस्य द्वारा बहुत ही सराहनीय योगदान रहा है।वही इस मंदिर की देखरेख अनिल विश्नोई द्वारा की जाती है।पंचमुखी मंदिर की बड़ी ही मान्यता है।यहाँ पर लोगो के विगड़े हुय कार्य पंचमुखी बाबा पूर्ण करते है।महाशिवरात्रि हवन में मौके पर अनिल विश्नोई,संजय विश्नोई,अंकुर विश्नोई,जीतू विश्नोई,ईशु विश्नोई शोभित विश्नोई नवनीत विश्नोई देवेंद्र तिवारी सहित लोगो ने भगवान शिव की बूटी का रसपान किया। औऱ बम बम की गाज में मस्ती से झूमकर आनंद लिया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने