Top News

नहीं बनवाया है तो बनवा लीजिये फ्री गोल्डन कार्ड-आयुष्मान योजना

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता

अब 31 मार्च तक चलेगा आयुष्मान पखवाड़ा
10 से 24 मार्च तक बने  21,330 गोल्डन कार्ड

औरैया:प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयोजित आयुष्मान पखवाड़े को अब 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने  मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेजे पत्र में इस आशय  के निर्देश दिए हैं। इसमें चयनित परिवारों के आयुष्मान कार्ड अब 31 मार्च तक बनाए जाएंगे। आयुष्मान पखवाड़े में 10 से 24 मार्च तक 21,330 कार्ड  बनाए गए|मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान में चिन्हित परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए 10 मार्च से 24 मार्च तक आयुष्मान पखवाड़े का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि अब इस पखवाड़े को एक हफ्ते (31 मार्च तक) बढ़ा दिया गया है। ऐसा अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर किया गया है।
सीएमओ ने बताया कि आयुष्मान पखवाड़े में जनसेवा केंद्रों के माध्यम से लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं । उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया अब पूरी तरह से निशुल्क है। जनसेवा केंद्रों में आयुष्मान कार्ड बनवाने में प्रति कार्ड लगने वाले शुल्क (30 रुपए) को पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है। अब किसी भी लाभार्थी को जन सेवा केंद्र में आयुष्मान कार्ड बनवाने पर कोई शुल्क नहीं देना है।जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. ज्योतिन्द्र कि पखवाड़े में 300 जगह शिविर लगाकर अब तक 21,330 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 12,1167 आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। इसमें 10 से 24 मार्च तक बनाए गए आयुष्मान कार्ड भी शामिल हैं। अब तक जिले में 3737 लाभार्थियों को इलाज की सुविधा मिल चुकी है। 
यहां भी बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड 
जन सेवा केंद्र के अलावा संयुक्त जिला अस्पताल, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। लाभार्थी यहां भी पहुंच करके अपना कार्ड बनवा सकते हैं।जिन लाभार्थियों के नाम सामाजिक आर्थिक एवं जाति जनगणना की सूची में है वो आयुष्मान कार्ड हेतु पात्र लाभार्थी है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने