उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
24 मार्च तक बिना किसी शुल्क के बनवाये आयुष्मान कार्ड
कानपुर नगर:जिले के42 ग्रामीण और 50 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान 195 चिकित्सक तथा 506 पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा कुल 6282 मरीजों का पंजीकरण करते हुए स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक जाँचें की गयीं तथा 110 मरीजों को सन्दर्भित किया गया। साथ ही 1190 निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाये गए। निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु 24 मार्च तक विशेष पखवाड़ा मनाया जा रहा है। अपर निदेशक , चिकित्सा एवं परिवार कल्याण कानपुर मंडल डॉ जी के मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार मिश्रा द्वारा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ग्वालटोली में आयोजित आरोग्य मेले का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिये गए।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ एके सिंह द्वारा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कृष्णा नगर तथा कैंट का निरीक्षण किया गया।डाॅ सिंह ने उपस्थित एएनएम, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं से कहा कि जन समुदाय तक हर रविवार को आयोजित होने वाले आरोग्य मेले का सन्देश पहुंचाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ ले सकें | अपर मुख्य चिकित्साधीकारी एसकेे सिंह द्वारा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गीतानगर व रावतपुर का सहयोगात्मक पर्यवेक्षण किया गया। पंजीकरण के बाद मरीज संबंधित डॉक्टरों के काउंटर पर पहुंचे। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने भी मेले में स्टॉल लगाकर गर्भवती को पोषक खाद्य पदार्थों के विषय में जानकारी दी। फ्री में बनवा लें आयुष्मान कार्ड, 24 मार्च तक चलेगा अभियान
आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा मुहैया कराने के लिए 10 मार्च से विशेष अभियान शुरू किया गया। 24 मार्च तक योजना के लाभार्थी किसी भी सेंटर पर जाकर गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी वीएलई (विलेज लेवल इंटरप्रेन्योर) लोगों के गोल्डन कार्ड बना रहे हैं। गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए अब तक जनसेवा केंद्रों पर 30 रुपये देने पड़ते थे, लेकिन अब यह कार्ड मुफ्त में बनाया जा रहा है।
अधिक जानकारी हेतु योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुधाकर प्रसाद शुक्ल - मो0 नंबर 8299143511 तथा आशीष दीक्षित - मो0 नंबर 9919062099 से संपर्क किया जा सकता है।
आयुष्मान कार्ड के आवश्यक दस्तावेज
• मूल राशन कार्ड या परिवार रजिस्टर की नक़ल
• मूल आधार कार्ड
• वोटर आईडी कार्ड
• प्रधानमंत्री का मूल पत्र अगर प्राप्त हुआ हो तो
• मुख्यमंत्री का मूल पत्र अगर प्राप्त हुआ हो तो
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know