Top News

बुजुर्गों ने उत्साहित होकर लगवाया कोविड-19 का टीकारेड क्रॉस सोसाइटी की सहायक भूमिका में मीडिया कर्मियों ने भी कराया टीकाकरण

बुजुर्गों ने उत्साहित होकर लगवाया कोविड-19 का टीका
रेड क्रॉस सोसाइटी की सहायक भूमिका में मीडिया कर्मियों ने भी कराया टीकाकरण
उत्तरप्रदेश न्यूज़ 21 संवाददाता इटावा ,12 मार्च 2021कोविड-19 की रोकथाम के लिए कोविड-19 का टीका लगवाने में बुजुर्ग ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। जनपद में कोविड-19 टीकाकरण के लिए गुरुवार बुजुर्गों में उत्साह दिखा, कुछ केंद्रों पर टीकाकरण के लिए उम्मीद से ज्यादा भीड़ जुटी। 9 ब्लॉक में 47 बूथों पर फ्रंटलाइन वर्कर्स व सीनियर सिटीजन को कोविड -19 टीका से प्रतिरक्षित किया गया। 1204 लोगों में दूसरी डोज के सापेक्ष.641और 4560 लोगों के पहली डोज के सापेक्ष1625 लोगों का टीकाकरण किया गया । 
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एनएस तोमर ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण शुक्रवार को सुबह 9 बजे से शुरू हुआ तभी से वूथों पर वरिष्ठ नागरिकों कि टीकाकरण के लिए भीड़ जमा हुई। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा जिस प्रकार का सीनियर सिटीजन में उत्साह है वह देखने लायक है। मैं सभी वरिष्ठ नागरिकों का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने आकर टीकाकरण करवाया। उन्होंने अपील की कि टीका लगवाने से पूर्व यदि एलर्जी, बुखार, अगर कोई दवा ले रहे हैं,  तो संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी को जानकारी दें। खाली पेट आकर टीकाकरण ना कराएं। कोविड-19 टीकाकरण लगवाने के बाद  थकान महसूस होना, कंपकंपी या बुखार सा महसूस होना, सिर दर्द, मतली, जोड़ो या मांसपेशियों में दर्द की शिकायत आम हो सकती है। वैक्सीन लगने के बाद कुछ घंटों में यदि कोई साइड इफेक्ट दिखता है तो इस बारे में स्वास्थ्य अधिकारियों को तुरंत जानकारी दें जिससे चिकित्सीय उपचार प्राप्त हो सके।
मेडिकल केयर यूनिट पर गैर सरकारी संस्था रेड क्रॉस सोसाइटी ने सहायक भूमिका निभाते हुए कोविड-19 टीकाकरण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ केके सक्सेना के निर्देशन में सात वॉलिंटियर्स ने लगातार सहयोग करते हुए वरिष्ठ नागरिकों की सहायता की और टीकाकरण कराया। जिन लोगों के पास मास्क नहीं थे उन्हें रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा मास्क दिया गया और जो वरिष्ठ नागरिक खाली पेट थे उन्हें स्वल्पाहार भी करवाया ।उसके बाद उन लोगों का टीकाकरण कराया।
डॉ सक्सेना ने बताया रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा जनमानस में कोविड-19 टीकाकरण के लिए जनपद में जागरूकता अभियान भी चलाया गया ।साथ ही 8 मार्च को मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा 240 लोगों को टीकाकरण करवाने का लक्ष्य रखा गया उसके सापेक्ष 170 लोगों का टीकाकरण रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा मेडिकल केयर यूनिट पर कराया गया। 

मीडियाकर्मियों भी ने लगवाया टीका
रेड क्रॉस सोसाइटी चेयरमैन के निर्देशन में मीडियाकर्मियों व वरिष्ठ नागरिकों ने मेडिकल केयर यूनिट पर आकर टीकाकरण करवाया। दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ गौरव डूडेजा  व राजेंद्र भसीन (स्पष्ट आवाज  समाचार पत्र ) ने टीकाकरण करवाने के बाद हर्ष व्यक्त करते हुए कहा वह टीकाकरण कराने के लिए उत्साहित थे ,और टीका लगवाने के बाद बिल्कुल सामान्य महसूस कर रहे हैं। किसी भी तरह की कोई परेशानी का अनुभव नहीं हो रहा है ।इसीलिए हम जनमानस से अपील करते हैं कि टीका अवश्य लगवाएं। वरिष्ठ नागरिक ओम प्रकाश मिश्रा  व शांति सक्सेना ने भी टीकाकरण कराया और कहा हम टीका लगवाने के बाद बिल्कुल सामान्य अनुभव कर रहे हैं किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने