उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया(दिबियापुर):देश मे किसान आंदोलन के अंतर्गत औरैया जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशन फफूंद में गुरुवार को एसपी ने दिबियापुर पुलिस व आरपीएफ एवम जीआरपी के सुरक्षा बलों के साथ गश्त किया । जहां आम लोगों को कोविड नियमों का पालन करने की हिदायत दी तो वहीं यात्रियों को सुरक्षा का अहसास दिलाया। पुलिस अधीक्षक औरैया अपर्णा गौतम ने गुरुवार को सीओ सिटी औरैया सुरेंद्र नाथ, प्रभारी निरीक्षक थाना दिबियापुर रामसहाय ,आरपीएफ व जीआरपी मय पुलिस फोर्स के साथ फफूंद रेलवे स्टेशन पर गश्त किया सीओ औरैया सुरेंद्र नाथ ने बताया कि किसानों के प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन के मद्देनजर फफूंद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया।
वहीं आम जनमानस के साथ यात्रियों को उनकी सुरक्षा के लिए आश्वस्त किया गया। वहीं शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा स्टेशन पर गस्त कर रहे अधीनस्थों को सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।गश्त के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना दिबियापुर रामसहाय मय अन्य पुलिस बल तथा रेलवे सुरक्षा बल आदि मौजूद रहे। किसान आंदोलन के रेल रोको अभियान का कोई असर अभी तक नही रहा । बाद में एसपी ने कंचौसी में निरिक्षण किया ।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know