Top News

रिटायर्ड लेखपाल महेश चंद्र की मारपीट के बाद हुई मौत को लेकर धनगर समाज ने भरी हुंकार

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया(ककोर):दिबियापुर निवासी रिटायर्ड लेखपाल महेश चंद्र की मारपीट के बाद हुई मौत को लेकर दो दिन पूर्व अधिवक्ताओ द्वारा घटना में नामजद आरोपी के सम्बंध में जो बयान दिया था, उस बयान का धनगर महासभा के लोगो ने खारिज करते हुए कहा कि प्रशासन पर गलत ढंग से दवाब बनाकर आम लोगो को भ्रमित किया जा रहा है । ककोर में धनगर महासभा के जिलाध्यक्ष संजीव धनगर के आवास पर मौजूद समाज के लोगो ने प्रेस वार्ता कर अधिवक्ताओं से अनुरोध किया कि आपके द्वारा पोस्टमार्टम का जिक्र किया गया है कि लेखपाल की मौत हार्टअटैक से हुई है। पीड़ित पक्ष आरोपी को गलत फसा रहा है।। लेकिन पोरस्मार्टम रिपोर्ट तथा कानपुर की डॉक्टरी रिपोर्ट में अंतर है ।कानपुर की डॉक्टरी रिपोर्ट में आरोपी की मारपीट से फैक्चर व शरीर मे चोट दर्शाई गई है । जबकि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में डॉक्टरो ने विपक्ष से मिलकर मौत का कारण अलग दर्शाया है। हम लोग तो बराबर पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जाँच की मांग कर रहे है और आरोपी की गिरप्तारी की मांग कर रहै है जिस पर पुलिस प्रशासन अपना काम कर रहा है। वही उंन्होने कहा कि अधिवक्ता न्याय का केंद्र बिंदु होता है उन्हें न्याय के लिए काम करना चाहिये । उंन्होने यह भी बताया कि आरोपी को षड्यंत्र के तहत फंसाया नही जा रहा बल्कि आरोपी ने एक षडयंत्र के तहत इस घटना को अंजाम दिया जो निंदनीय है । उन्होंने कहा कि अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों पर पूरा भरोसा है ।अधिवक्ता हमेशा ही पीड़ित लोगों को न्याय दिलाते हैं। विदित हो कि रिटायर्ड लेखपाल महेश चंद्र पाल के साथ बीती 29 दिसंबर 2020 को घटना हुई थी । तब घायल लेखपाल को चिचौली स्थित 100 सैया अस्पताल में भर्ती कराया गया था बाद में उन्हें कानपुर स्थित लाला लाजपत राय अस्पताल में रेफर कर दिया गया था क्योंकि अस्पताल में कोई रेडियोलॉजिस्ट तैनात नहीं था कानपुर में डॉक्टरों की रिपोर्ट में हाथ पैरों की हड्डी टूटना दिखाया गया जिसके एक्स-रे भी उनके पास मौजूद हैं । किसी रिटायर्ड लेखपाल के हाथ पैर जमीन के टुकड़े के लिए तोड़ देना क्या दर्शाता है । प्रेस वार्ता में सपा जिला सचिव गया प्रसाद पाल, सुरेंद्र सिंह पाल सेक्टर प्रभारी सपा , अनुराग राजपूत, गोपाल सिंह बृजेंद्र सिंह आदि थे ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने