Top News

औरैया: ईंट से कूंचलकर हत्या, छप्पर के नीचे मिला मृतका का शव

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया जिले में फफूंद थाना क्षेत्र के लालपुर निवासी महिला की बुधवार की सुबह ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। लालपुर निवासी अरविंद कुमार मजदूरी करता है।वह पत्नी सरिता कुमार (28) और सात साल के बेटे अनुज के साथ रहता है। उसकी दो बहनें भी साथ रहती हैं। महिला बुधवार सुबह पांच बजे 100 मीटर दूर छप्पर के नीचे शौचालय में शौच के लिए गई थी। काफी देर तक न आने पर परिजन ढूंढते हुए पहुंचे तो वहां पर शव पड़ा देखा।ईंट से सिर कूंचकर हत्या की गई थी। सूचना पर फफूंद एसओ राजेश कुमार पहुंचे और जांच पड़ताल की। एसपी ने परिजनों ने पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि टीम गठित कर दी गई है। जांच की जा रही है। पैर में चप्पल पहने होने से आशंका जताई जा रही है कि महिला को विरोध का भी मौका नहीं मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने