Top News

श्रवण कुमार की घाटन यात्रा का जल मंत्री महेंद्र सिंह आज हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

संवाददाता रोहित कुमार सविता उत्तर प्रदेश न्यूज़ 21 मौरावां उन्नाव
उन्नाव:जीवन के तीसरे पायदान को पार करने वाले बुजुर्गों के लिए अब धार्मिक स्थलों के भ्रमण करने का सुअवसर श्रवण के रूप में सदर विधायक पंकज गुप्ता ने उठाई है। इस यात्रा की पहली खेप 17 जनवरी को जानकी कुंड परियर से प्रदेश के जल मंत्री महेंद्र सिंह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। दो बार के सदर विधायक पंकज गुप्ता ने अपने 50 वर्ष पूरे होने के बाद लिया है। उन्होंने यह प्रेरणा प्रधानमंत्री मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के धार्मिक प्रतिबद्धता से लिया है। उन्होंने फैंटेसी में आयोजित पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि अयोध्या में राम मंदिर के लिए समय निकाल कर प्रधानमंत्री शिलान्यास करने पहुचे।  हमें भी कुछ करना चाहिए। इसी सोच को लेकर उन्होंने निर्णय लिया कि आज भी गांव में ऐसे महिलाएं हैं जो अपने घर के चौखट से बाहर नहीं निकली होंगी। ऐसे में ऐसी बुजुर्ग लोगों को देशाटन कराने का भाव ने मुझे प्रेरणा दी है। उन्होंने बताया कि पहली यात्रा में राम जन्म भूमि अयोध्या तक बुजुर्गों को ले जाना उनके विभिन्न पहलुओं से अवगत कराएंगे। उन्होंने बताया कि यह यात्रा अनवरत चलने का संकल्प लिया है। यह धार्मिक यात्रा पूर्णतया विधानसभा क्षेत्र के बुजुर्गों के लिए निशुल्क रूप से संचालित की गयी है। यात्रा में जाने वाले भक्तों का पंजीकरण होने के उपरांत तिथि क्रमवार उनके गांव से अयोध्या धाम के लिए बस प्रस्थान करेगी। यात्रा का आरंभ 17 जनवरी को महर्षि बाल्मीकि आश्रम लव कुश की जन्म व क्रीड़ास्थली   माता सीता की यादों को समाहित करने वाली जानकी कुंड परियर से किया जा रहा है। इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा नेता आनंद  अवस्थी,मंडल अध्यक्ष सुशील तिवारी, अमित त्रिपाठी मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने