Top News

यमुना नदी पर पैंटोन पुल से अनियंत्रित होकर एक कार के नदी में गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 4 हो गई

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया: मंगलवार की शाम को अयाना थाना क्षेत्र में बबाइन गांव के सामने यमुना नदी पर पैंटोन पुल से अनियंत्रित होकर एक कार के नदी में गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है।घटना के बाद से लापता एक युवक का शव शनिवार को एसडीआरएफ की टीम ने यमुना नदी से बरामद कर लिया है। कार अनियंत्रित हो कर पैंटून पुल से यमुना नदी में गिर गई थी। इस हादसे में एक युवती व दो युवकों की जहां यमुना में डूबने से मौत हो गई थी, वहीं विवेक(छुनमुन) पुत्र गुड्डन तिवारी निवासी करावली थाना सहसों जिला इटावा लापता था। लापता युवक की तलाश में लगातार एसडीआरएफ की टीम यमुना में रेस्क्यू कर रही थी।घटना के पांचवें दिन शनिवार को एसडीआरएफ टीम और थाना अयाना के सिपाही प्रताप नारायण ने छोटी नाव की मदद से यमुना नदी में जाल डाल कर लापता युवक विवेक उर्फ छुनमुन के शव को बरामद कर लिया। छुनमुन छत्तीसगढ़ में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। छुनमुन गत 6 जनवरी को अपने दादा जी की त्रियोदशी संस्कार में आया था। थान अयाना पुलिस ने शव को यमुना नदी से निकलवाकर बिठौली थाना पुलिस को सुपुर्द किया।शव बिठौली थाना क्षेत्र की सीमा में निकला था।पिता गुड्डन तिवारी कहना है कि उनके बेटे निर्दोष हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या दो सगे भाई एक साथ मिलकर किसी को बहला फुसलाकर ले जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि मेरे दोनों बेटे अपहरण में शामिल होते तो दूसरा बेटा भी दुर्घटना के वक्त कार में सवार होता। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतका सोनम के पिता की तहरीर के आधार पर उनके बेटे मयंक को जेल भेज दिया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने