Top News

थाना परिसर में संभ्रांत जनों के बीच हुई पीस कमेटी बैठक

आपसी सौहार्द में मनाएं आगामी त्यौहार , पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न।।

रिपोर्ट सौरभ त्यागी
कुठौंद जालौन

कुठौंद(जालौन)थाना कुठौंद परिसर में आज पीस कमेटी की बैठक की गई जिसमें क्षेत्र के संभ्रांत ब्यक्तिओ ने बैठक में हिस्सा लिया बैठक में हिन्दू समाज सेवी व मुस्लिम समाज सेवी एवं ब्यापार संघठन के लोगो ने अपनी अपनी राय रखी और क्षेत्र में अमन शांति का वादा किया अकील अहमद ने बताया कि हमारे क्षेत्र में कभी भी कोई घटना नही होती है हम लोग आपसी भाई चारा का संदेश देते हुवे एक दूसरे के त्योहारों में शामिल होकर त्योहार मानते है ब्यापार मण्डल अध्यक्ष रामआसरे शर्मा ने कहा कि त्योहारों के चलते पुलिस को जुआ और शराबी व्यक्तियो पर ध्यान देंने की आवश्यकता है। बकाया हमारे क्षेत्र में आपसी सामंजस्य से हँसी ख़ुशी से त्योहार मनाया जाता है नीरज गुप्ता ने मांग की दिवाली के चलते कस्बे के छोटे छोटे ब्यापारी छोटी मोटी बारूद की दुकाने लगाते हैं पुलिस द्वारा उनका उत्पीड़न न किया जाए क्योंकि उनका त्योहार उसी दुकान से चलता है । एसडीएम गुलाब सिंह ने क्षेत्र के लोगो से कहा कि अराजकता कतई बर्दाश्त नही की जाएगी किसी भी प्रकार की समस्या दिखे तो हमे अवगत कराएं शांति और शौहर्द से त्योहार मनाए सीओ विजयानंद ने कहा लोग शराब और जुये से दूर रहे अपने परिवार के साथ त्योहार मनाए थाना अध्यक्ष अरुण तिवारी ने लोगो को आश्वाशन दिया कि अराजकता कतई बर्दाश्त नही की जाएगी अराजकतत्व के लोगो को किसी भी कीमत पर बख्शा नही जाएगा शराबी रोड पर यदि बबाल करता मिला तो सीधा जेल जाएगा सभ्रांत और अच्छे लोगो के साथ पुलिस कंधे से कंधा मिला कर खड़ी है आप लोग तत्काल सूचित करें ।हर संभव जल्द से जल्द पुलिस पहुँचाई जाएगी इस बैठक में एसडीएम जालौन गुलाब सिंह,सीओ जालौन विजयानन्द ,थाना अध्यक्ष अरुण तिवारी,एस आई भरत सिंह,एस आई सर्वेश कुमार,अमित नीखरा मण्डल अध्यक्ष,आशीष चतुर्वेदी सदस्य बुंदेलखंड कानपुर रामआसरे शर्मा,नीरज गुप्ता,नीटू दुबे,अनिल पाल,अकील अहमद,मौलवी रहमत खान,मोहमद नाजिम,रविउल्लाह खान,रामवीर सिंह,अमित गुप्ता,आदि लोगो के साथ दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم