*खड़ी ट्रेक्टर ट्राली से लाद रहा धान18 वर्सीय युवक दबा गम्भीर रूप से घायल*

राज त्रिपाठी उत्तर प्रदेश न्यूज21

कानपुर देहात: कोतवाली रसूलाबाद क्षेत्र के वैरीसाल निवासी मोनू कुमार ने बताया कि उसको विनय नाम का शिक्षक निवासी विनय अपनी धान कटवाने के लिए मजदूरी पर ले गया था जो कि थ्रेसर से धान कटने के बाद चालक ने ट्रॉली वहीं खड़ी करदी और थ्रेसर को ट्रेक्टर में बांध कर चला गया इसके बाद घायल मोनू कुमार व प्राइवेट शिक्षक विनय  खड़ी ट्रॉली में धान लाद रहे थे तभी पीछे अधिक वजन होने से आगे का हिस्सा उठ
जाने से पीछे खड़ा मोनू कुमार दब गया जिसको वहीं काम कर रहे विनय ने चिल्लाया तो और अन्य लोगों ने ट्रॉली पीछे से उठाकर उसको बाहर निकाला और आनन फानन उसको CHC अस्पताल रसूलाबाद लाये जहां पर डॉक्टर CP ने प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर हालत देख घायल को हैलट रेफर कर दिया इसके बाद परिजन अपने निजी वाहन से घायल को लेकर कानपुर चले गए ग्रामीणों की माने तो विनय एक प्राइवेट शिक्षक भी है और वह बच्चों को ट्यूशन भी पढाता है जो बच्चे पढ़ने आते है उनसे अपना काम भी करवाता है  वहीं इस घटना से विनय के परिजन घायल के परिजनों से समझौता का भी दबाव बना रहे थे  वहीं देर शाम तक नहीं दी गई थी कोतवाली रसूलाबाद में तहरीर इंस्पेक्टर शशिभूषण मिश्रा ने बताया तहरीर मिलने पर जाँच कर विधिक कार्यवाही की जाएगी

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم