PM Kisan Samman Nidhi scheme: देश के 11.17 करोड़ किसानों के लिए बड़ी खबर है. केंद्र सरकार किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि योजना के तहत सातवीं किश्त के 2000 रूपये भेजने की तैयारी कर रही है.इससे संबंधित जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर...

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi scheme: केंद्र की मोदी सरकार (Modi
Government) किसान योजना के तहत खेती के लिए आपके बैंक अकाउंट में फिर 2000 रुपये भेजने की तैयारी कर रही है. प्रधानमंत्री-किसान सम्मान निधि स्कीम (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi scheme) की सातवीं किश्त 1 दिसंबर से आनी शुरू हो जाएगी. यानी 18 दिन बाद केंद्र सरकार आपके खाते में 2000 रुपये और डालेगी.बता दें कि इस स्कीम के तहत सालाना तीन किश्त में 6000 रुपये दिए जाते हैं. अब तक किसानों को 6 किश्त भेजी जा चुकी हैं. पिछले 23 महीने में केंद्र सरकार 11.17 करोड़ किसानों को सीधे 95 करोड़ रुपये से अधिक की मदद दे चुकी है.
पीएम किसान सम्मान योजना में केंद्र सरकार तीन किश्तों में यह पैसा ट्रांसफर करती है पहली किश्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है, जबकि दूसरी किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई और तीसरी किश्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है. अगर कागजात दुरुस्त रहे तो सभी 11.17 करोड़ रजिस्टर्ड किसानों को सातवीं किश्त का लाभ भी मिलेगा.
कृषि मंत्रालय (Ministry of agriculture) के सूत्रों का कहना है कि 1.3 करोड़ किसानों को आवेदन करने के बाद भी इसलिए पैसा नहीं मिल सका है क्योंकि या तो उनके रिकॉर्ड में गड़बड़ी है या फिर आधार कार्ड नहीं है. स्पेलिंग में गड़बड़ी से भी पैसा रुक सकता है.
कैसे चेक करें रिकॉर्ड ठीक है या नहीं.
पैसे अकाउंट में आए या नही, ऐसे करें चेक
पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम की ऑफीशियल वेबसाइट (pmkisan.gov.in) है. बेवसाइट को लॉग इन करना होगा. इसमें दिए गए ‘ Farmers Corner’ वाले टैब में क्लिक करना होगा.
अगर आपने पहले आवेदन किया है और आपका आधार (Aadhaar) ठीक से अपलोड नहीं हुआ है या किसी वजह से आधार नंबर गलत दर्ज हो गया है तो इसकी जानकारी इसमें मिल जाएगी.
इसे भी पढ़ें: किसानों के लिए आसान हुआ लोन लेना, साहूकारों को छोड़िए सरकार से पैसा लीजिए!
-फार्मर कॉर्नर में किसानों को खुद को ही पीएम किसान योजना में रजिस्टर्ड करने का भी विकल्प दिया गया है.
-इसमें सरकार ने सभी लाभार्थियों की पूरी सूची अपलोड कर दी है. आपके आवेदन की स्थिति क्या है. इसकी जानकारी किसान आधार संख्या/ बैंक खाता/ मोबाइल नंबर के जरिए मालूम कर सकते हैं.
-जिन किसानों को इस योजना का लाभ सरकार की तरफ से दिया गया है उनके भी नाम राज्य/जिलेवार/तहसील/गांव के हिसाब से देखे जा सकते हैं.
इन नंबर्स पर कॉल कर ले सकते हैं जानकारी
पीएम किसान टोल फ्री नंबर: 18001155266
पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर:155261
पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स: 011—23381092, 23382401
पीएम किसान की नई हेल्पलाइन: 011-24300606
पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन है: 0120-6025109
ई-मेल आईडी: pmkisan-ict@gov.in
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know