अजितप्रतापसिंह लालू उत्तर प्रदेश न्यूज21ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन (AIPA)
डेरापुर कानपुर देहात:शुक्रवार थाना क्षेत्र के कौरौवा गांव में आज 25 वर्षीय युवक ने गृह कलह के चलते जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार डेरापुर थाना क्षेत्र के कौरौवा गांव निवासी रामस्वरूप ने बताया कि उसके सात पुत्रों में सबसे छोटे पुत्र विजय उम्र 25 वर्ष की शादी करीब 6 माह पूर्व भोगनीपुर थाना क्षेत्र के अकोड़ी गांव में हुई थी। जिसके बाद पति पत्नी में अनवन के चलते उसकी पत्नी कुछ दिन पूर्व अपने मायके चली गई। जिसके वापस ना आने से आहत उसके पुत्र ने बीती देर शाम गांव के समीप खेतों पर जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जबकि देर रात तक युवक के घर ना आने पर परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जाती रही।वही मृतक का शव गांव के समीप खेतों में पड़ा पाया गया।युवक की हुई मौत से मृतक की मां रज्जो देवी, पिता रामस्वरूप सहित अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वही सूचना पर पहुंची डेरापुर थाना पुलिस के उपनिरीक्षक दिग्विजय सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know